ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: हाल में चौथी शादी करने वाले अभिनेता कबीर बेदी ने उनकी नई पत्नी को 'दुष्ट और शैतान' कहने पर अपनी बेटी पूजा बेदी को फटकार लगाते हुए कहा कि वह इन बातों से 'बहुत निराश हैं। ब्रिटेन की सामाजिक शोधकर्ता परवीन दुसांझ से अपने 70वें जन्मदिन पर शादी करने वाले अभिनेता ने पूजा की तीखी टिप्पणियों को लेकर ट्विटर पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, 'हमारी शादी के तुरंत बाद परवीन दुसांझ के खिलाफ अपनी बेटी पूजा की तीखी टिप्पणियों से बहुत निराश हूं। गलत व्यवहार के लिए कोई बहाना नहीं चल सकता।' कबीर बेदी और उनकी पहली पत्नी प्रतिमा की बेटी पूजा इस शादी से खुश नहीं हैं। उन्होंने शादी के तुरंत बाद 17 जनवरी को ट्वीट किया था, 'हर परिकथा में एक दुष्ट चुड़ैल या शैतान सौतेली मां होती है।

 मेरी अभी-अभी आई है। कबीर बेदी ने अभी-अभी परवीन दुसांझ से शादी की।' हालांकि पूजा ने बाद में यह ट्वीट हटाकर पिता को उनकी चौथी शादी के लिए शुभकामनाएं दीं, लेकिन लगता है कि कबीर ने पूजा की तीखी टिप्पणियों को लेकर उन्हें माफ नहीं किया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख