- Details
गुवाहाटी: कोकराझार शहर में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा एक व्यस्त बाजार में की गई फायरिंग में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हमले के बाद 3-4 आतंकवादी फरार हो गए हैं। गोलीबारी की यह घटना एक साप्ताहिक बाजार में हुई। बताया जा रहा है कि एक आतंकवादी द्वारा ग्रेनेड भी फेंका गया।जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू का कहना है कि हालात का जायजा लिया जा रहा है। राज्य के डीजीपी मुकेश सहाय ने बताया कि 'करीब 3 से 4 आतंकवादियों ने मार्किट में हमला किया. उन्होंने ग्रेनेड भी फेंके।' बताया जा रहा है कि यह आतंकी हमला है एक संदिग्ध उग्रवादी भी मारा गया है। मौके पर सुरक्षा बलों की कई टीमों को रवाना कर दिया गया है। कोकराझार से सांसद नबा कुमार ने कहा कि ये हमला साजिशन इस हमले को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस हमले में घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और स्थिति को काबू में करने की कोशिश जारी है। सुरक्षाबलों ने एक हमलावर को मार गिराया है। तीन आतंकी अब भी फरार हैं। सूत्रों की मानें तो सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया है।
- Details
गुवाहाटी: असम में विनाशकारी बाढ़ के चलते काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 221 बारहसिंघा और एक सींग वाले 21 गैंडों समेत 310 जानवर मारे गए। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के मंडलीय वन अधिकारी सुवाशीष दास के मुताबिक, इस साल 25 जुलाई से अब तक बाढ़ से 310 जानवर मारे गए। इसमें से 221 बारहसिंघा और 21 एक सींग वाले गैंडे थे। दास ने कहा कि मारे गए गैंडों में दस बच्चे थे जिनकी आयु दो से छह माह के बीच थी। ‘इस साल बाढ़ का स्तर 2012 के मुकाबले कहीं अधिक है, लेकिन पशुओं की मृत्यु दर 2012 में सबसे अधिक थी।’ उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान स्थानीय निवासियों की मदद से 106 पशुओं को बचाया गया। बचाए गए नौ गैंडों में से आठ का इस समय सीडब्ल्यूआरसी में इलाज किया जा रहा है, जबकि एक गैंडे को तुरंत छोड़ दिया गया। दास ने कहा कि बाढ़ का पानी तेजी से घट रहा है और जलमग्न हुए 130 शिविरों में से केवल 70 शिविर इस समय पानी की चपेट में हैं। उन्होंने कहा कि करीब 135 किलोमीटर सड़कें प्रभावित हुई हैं और कई पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं।
- Details
गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और कहा कि राज्य की ‘गंभीर एवं चुनौतीपूर्ण’ स्थिति उनकी कल्पना से परे है। बाढ़ से 26 लोगों की मौत हुई है और करीब 37 लाख लोग प्रभावित हैं। सिंह के साथ असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और डीओएनईआर मंत्री जितेंद्र सिंह आदि थे। उन्होंने कहा कि राज्य के पास 620 करोड़ रुपये पहले से हैं और जरूरत पड़ी तो केंद्र और धनराशि मुहैया कराएगा। उन्होंने राज्य के कुछ स्थानों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मुझे कल्पना नहीं थी कि स्थिति इतनी गंभीर है। मैंने मुख्यमंत्री और उनके अधिकारियों से बात की है। समस्या एक बड़ी चुनौती है।’ सिंह ने बताया कि 28 जिलों में बाढ़ से 26 व्यक्तियों की जान गई है और करीब 37 लाख लोग प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, ‘राज्य सरकार के पास वर्तमान में राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत 650 करोड़ रुपये हैं। मैंने उनसे बिना किसी संकोच के उसे खर्च करने के लिए कहा है। यदि और धनराशि की जरूरत हुई, हम हैं और हम हर संभव तरीके से मदद करेंगे।’ यह पूछे जाने पर कि क्या केंद्र समस्या को राष्ट्रीय आपदा घोषित करेगा, गृह मंत्री सिंह ने कहा कि समस्या को कोई नाम दे देना मदद नहीं है। सिंह ने कहा, ‘बाढ़ को एक राष्ट्रीय आपदा घोषित करना कोई हल नहीं है। हमें यह पता लगाना चाहिए कि बाढ़ क्यों आती है, हमें क्या कदम उठाने चाहिए और हम नुकसान को कैसे कम करेंगे।’
- Details
गुवाहाटी: असम इस वक़्त बाढ़ से बेहाल है। राज्य के 22 ज़िलों के 3 हज़ार 374 गांव के क़रीब 18 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। हज़ारों लोगों ने राहत शिविर में शरण ली हुए है। इस बाढ़ से अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में बाढ़ से बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह वहां के लिए रवाना हुए और उन्होंने हालात का जायजा विमान के जरिए लिया। सुबह गृह मंत्री राजनाथ ने ट्वीट कर बताया था, 'असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए नई दिल्ली से गुवाहाटी के लिए रवाना हो रहा हूं।' बताया गया है कि राजनाथ मुख्य रूप से नौगांव, मोरीगांव और काज़ीरंगा नेशनल पार्क का दौरा करेंगे। इस दौरान गृहमंत्री बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए राहत शिविरों का भी जायजा लेंगे। इसके साथ ही राज्य के सीएम सर्बानंद सोनोवाल और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बाढ़ के हालात पर अहम बैठक भी करेंगे। शुक्रवार को सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने भी राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाक़ों का दौरा किया था। केवल लोगों को ही नहीं जानवरों को भी बाढ़ में मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, काजीरंगा पार्क में बने 130 फॉरेस्ट कैंप पानी में डूब चुके हैं। बाढ़ में अब तक 7 गैंडों समेत 25 से ज्यादा जानवरों की मौत हो चुकी है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- 'संघर्ष विराम में नहीं थी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता': विदेश सचिव मिस्री
- बीएसपी की बैठक में आकाश आनंद बने चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर
- एस जयशंकर से पहले सेना दे चुकी है राहुल गांधी के सवाल का जवाब
- विदेश में पाक के खिलाफ संदेश देने वाले प्रतिनिधिमंडल के नाम घोषित
- कांग्रेस ने एस जयशंकर पर लगाया आरोप, विदेश मंत्रालय ने दी सफाई
- सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए नहीं दिया था थरूर का नाम: जयराम
- जस्टिस बेला को विदाई नहीं देने पर सीजेआई ने एससीबीए की निंदा की
- राजनयिक पहल की सख्त जरूरत है, लेकिन दोहरा मापदंड क्यों: कांग्रेस
- वक्फ कानून के खिलाफ नई याचिका पर सुनवाई से सुप्रीमकोर्ट का इंकार
- कांग्रेस ने एपल को भारत में रोकने के ट्रंप के दावे पर सरकार को घेरा
- मंत्री शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जांच के लिए एसआईटी गठित
- हैदराबाद को दहलाने की साजिश नाकाम, दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
- जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों के दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार
- हैदराबाद के चारमीनार के पास इमारत में लगी भीषण आग, 17 की मौत
- दिल्ली में आंधी-बारिश,मेट्रो स्टेशन की छत उड़ी, दीवार गिरने से 3 मौत
- पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार
- दिल्ली मेंं 'आप' को लगा झटका, 15 पार्षदों ने दिया पार्टी से इस्तीफा
- अग्निवीर योजना लागू करके नौजवानों का भविष्य खतरे में डाला:अखिलेश
- बिहार: ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के परिजनों को 50 लाख मुआवजा
- कश्मीर यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर का कार्यकाल दो के लिए साल बढ़ा
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य