ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

लखनऊ (जनादेश ब्यूरो): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण, कानून-व्यवस्था, किसानों को खाद की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क निर्माण समेत कई मुद्दों पर योगी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और जनविश्वास का संकट गहराया है तथा आस्था से जुड़े मामलों में भी सरकार जवाबदेही से बच रही है।

अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला

'प्रबुद्धजन सम्मेलन' को संबोधित करते हुए अखिलेश ने अयोध्या के कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के नाम पर मिलने वाले चढ़ावे में कथित गड़बड़ी बेहद गंभीर मामला है। सरकार से जवाब मांगने के बजाय अब दानदाताओं से रसीद मांगी जा रही है, जबकि हिंदू परंपरा में दान की रसीद लेने की कोई व्यवस्था नहीं रही है।

लखनऊ (जनादेश ब्यूरो): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोंडा में खाद के लिए लंबी कतारों में खड़े किसानों का वीडियो साझा करते हुए बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि जिन किसानों को आज खाद के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है, वही अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ इससे भी लंबी कतार लगाकर उसे सत्ता से बाहर कर देंगे।

भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ नहीं बदलेगा

अखिलेश ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के कारण किसान परेशान हैं तथा कहा कि देश के सामने सबसे बड़ा संकट बीजेपी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो जारी करते हुए लिखा कि भरी बरसात में, यूपी के गोंडा में खाद लेने के लिए लगी लाइन में लगे किसान कह रहे हैं, अगले चुनाव में इससे दोगुनी लाइन बीजेपी के विरुद्ध वोट डालने के लिए लगेगी, जिससे बीजेपी हमेशा के लिए बाहर हो जाएगी। जब खेत मुस्कुराएगा, तब देश मुस्कुराएगा!

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा।

लखनऊ (जनादेश ब्यूरो): यूपी विधानसभा में बुधवार को अनुपूकर बजट पेश किया गया है। अनुपूरक बजट पर चर्चा करने के लिए जैसे ही सीएम योगी बोलने के लिए खड़े हुए विपक्षी विधायकों खासकर सपा के सदस्यों ने हंगामा कर दिया। वह राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर पहले चर्चा करना चाह रहे थे।

सीएम की तस्वीर दिखाने पर सपा विधायक पूरे सत्र के लिए निलंबित

जब सीएम योगी इस अनुपूरक बजट पर चर्चा कर रहे थे उसी दौरान एक सपा विधायक सचिन ने सीएम से जुड़ी कोई तस्वीर दिखाई। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना नाराज हो गए। उन्होंने उनको सदन से बाहर करने का आदेश दिया। साथ ही कहा कि इन्हें पूरे सत्र के लिए सदन से बाहर किया जा रहा है।

नाराज सतीश महाना ने कहा कि  वह दोबारा ऐसा करते हैं तो विशेषाधिकार नोटिस लाकर उनकी सदस्यता खत्म कर देंगे। सपा के हंगामे के दौरान उन्होंने फिरोजाबाद के जसराना से विधायक सचिन यादव को तत्काल बाहर जाने के लिए कहा।

लखनऊ (जनादेश ब्यूरो): उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मानसून सत्र के पहले दिन श्रीराम मंदिर के दानपात्र से चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। समाजवादी पार्टी ने नियम-105 के तहत कार्यस्थगन प्रस्ताव के जरिए इस मुद्दे को उठाया। नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य के जवाब देने के लिए खड़े होते ही सपा सदस्य वेल में पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। लगातार हंगामे के चलते सभापति ने सदन की कार्यवाही पहले 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

सपा पर हनुमान जी की गदा चलेगी: केशव प्रसाद मौर्य 

कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी हंगामा जारी रहा। इस दौरान नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने शोर-शराबे के बीच अपना वक्तव्य जारी रखा। दोपहर 1:52 बजे सभापति ने समाजवादी पार्टी का कार्यस्थगन प्रस्ताव अस्वीकार करते हुए मामले को अग्रिम कार्रवाई के लिए सरकार को संदर्भित करने की घोषणा की। इसके बाद विपक्षी सदस्य अपनी सीटों पर लौटे और सदन में व्यवस्था बहाल हुई।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख