ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में मंगलवार को बारिश के दौरान जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद राज्य में राजनीतिक विवाद छिड़ गया है और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधा।

जहां बीजेपी सरकार, वहां महा-भ्रष्टाचार': अखिलेश यादव

सोशल मीडिया पर मंगलवार को प्रसारित वीडियो में हवाई अड्डे के टर्मिनल से निकलकर पार्किंग और टैक्सी स्टैंड तक जाने वाले भूमिगत मार्ग में जलभराव दिखाई दे रहा है। वीडियो में हवाई अड्डे के कर्मचारी पानी निकालने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, खराब मौसम के कारण मंगलवार को धर्मशाला जाने वाली एक उड़ान भी रद्द कर दी गई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘अब क्या हवाई अड्डे पर पर नाव चलेगी? जहां बीजेपी सरकार, वहां महा-भ्रष्टाचार!’’

नई दिल्ली: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी की स्वतंत्र जांच की मांग वाली 4 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। इस मामले पर अब सुप्रीम कोर्ट में अगले हफ्ते सुनवाई होगी। कोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दो सप्ताह के लिए सुनवाई टालने की मांग की गई। सरकार ने कहा कि उसकी तरफ से पेश हो रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए सुनवाई टाल दी जाए।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने एक नई एसआईटी बनाने का निर्देश दिया था जिसके बाद यूपी सरकार की ओर से नई एसआईटी का गठन किया गया था। नई एसआईटी का नेतृत्व लखनऊ रेंज की आईजी किरण एस कर रही हैं। इस एसआईटी टीम में अयोध्या के डीआईजी सोमेन वर्मा और एसएसपी गौरव ग्रोवर, बाराबंकी के एएसपी रितेश कुमार के अलावा वित्तीय लेन-देन और अभिलेखों की जांच के लिए एक ऑडिटर को भी शामिल किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच ने फिर रफ्तार पकड़ी है।

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में रविवार को एक कांवड़ यात्री की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि सात बच्चों समेत आठ अन्य लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। भौगोलिकसंदर्भ

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम कादर चौक थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में हुई। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रियों के एक समूह के साथ चल रहे डीजे वाहन के जनरेटर में करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि डीजे ट्रॉली के पीछे कई कांवड़ यात्री, जिनमें बच्चे भी शामिल थे, नाच-गा रहे थे। इसी दौरान जनरेटर में करंट प्रवाह आ गया और लोगों को करंट लग गया। स्थानीय पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

लापरवाही पर पर्दा डालने के लिए बिजली विभाग के अफसर कह रहे कि ट्राली में रखे जेनरेटर में शॉर्ट सर्किट हुआ होगा।

प्रयागराज (जनादेश ब्यूरो): प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि एक ऐसा समय था जब इलाहाबाद देश की सबसे अच्छी यूनिवर्सिटी थी। उन्होंने कहा, 'आज शाम मैं आपसे दर्द, डेटा और दौलत पर बात करने आया हूं। हिंदुस्तान के पास दुनिया की सबसे बड़ी यूथ पावर है। ये देश की स्ट्रेंथ है। अमेरिका की बात होती है, रूस और चीन की बात होती है। इंडिया के यूथ के आगे ये सब कुछ नहीं है।' उन्होंने कहा कि आज देश में आप कोई भी कोर्स करो, पूरा करने के बाद नौकरी नहीं मिलेगी। आज देश में 1000 में से सिर्फ 12 छात्रों को पक्की नौकरी मिलती है।

युवाओं से कहा जाता है मजदूरी करो, रील बनाओ: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डाटा युवाओं का, क्षमता युवाओं की, लेकिन सिस्टम ने उन्हीं युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रखा है। देश के युवा पढ़ाई करते हैं, इसमें परिवारों का लाखों-करोड़ रुपया खर्च होता है। फिर सिस्टम सर्टिफिकेट देता है, लेकिन उससे रोजगार नहीं मिलता है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख