ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

लखनऊ: एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) के लखनऊ जोनल ऑफिस ने आज मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की चल रही जांच के सिलसिले में रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में 10 जगहों पर 'प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 के तहत तलाशी अभियान चलाया।

सरकारी फंड्स का गलत इस्तेमाल किया

यह जांच इस बात की है कि सरकारी ठेकों के पैसे में धांधली की गई है। आरोप है कि कुछ प्राइवेट ठेकेदारों के जरिए सरकारी फंड्स को दूसरी तरफ मोड़ा गया और फिर उस पैसे का इस्तेमाल यूनिवर्सिटी या ट्रस्ट के नाम पर संपत्ति बनाने में किया गया।

जांच में ये बात भी सामने आई है कि ठेकेदारों और ट्रस्ट के बीच पैसों का लेन-देन हुआ था। जिन ठेकेदारों को सरकारी काम से फायदा हुआ, उन्होंने दान और कंस्ट्रक्शन के रूप में यह पैसा ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी में लगाया।

अयोध्या: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा को एसआईटी से क्लीन चिट मिल गई है। मंदिर में दान के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने अपनी अंतिम रिपोर्ट में दोनों को मामले में दोषी नहीं पाया। उत्तर प्रदेश गृह विभाग ने सोमवार को एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी।

दान के प्रबंधन और संग्रह को लेकर आरोप सामने आने के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा ने 27 जून को अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद एसआईटी ने दोनों से पूछताछ की थी।

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में चंपत राय ने कथित अनियमितताओं में किसी भी तरह की संलिप्तता से इंकार किया। उन्होंने जांचकर्ताओं को बताया कि संदिग्ध चोरी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने खुद शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक स्कूल में शिक्षकों की कमी और कक्षाएं ठीक से नहीं चलने का आरोप लगाते हुए सोमवार को भारी बारिश के बीच एक सरकारी आवासीय स्कूल की छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राओं का यह विरोध प्रदर्शन दोबारा हुआ है। तीन दिन पहले शुक्रवार को इसी स्कूल की छात्राओं ने अपनी शिकायतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था ।

सोमवार सुबह करीब नौ बजे कई छात्राएं स्कूल से बाहर निकलीं और डुबग्गा-कानपुर बाईपास तथा बालागंज चौराहों पर प्रदर्शन किया। अपने स्कूल में शिक्षण कार्यों से जुड़े मुद्दों से संबंधित पोस्टर और बैनर लिए छात्र-छात्राओं ने नारे लगाए। बारिश के बावजूद कुछ छात्राएं सिर पर तौलिया लपेटकर प्रदर्शन स्थल पर बैठी रहीं, जबकि कई अन्य ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मानव श्रृंखला बनाई और एक व्यस्त चौराहे पर रास्ता जाम कर दिया।

लखनऊ (जनादेश ब्यूरो): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने परिसीमन के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज देश के सामने परिसीमन से ज्यादा महत्वपूर्ण उसकी सीमाओं की सुरक्षा है।

बीजेपी बताए 2014 से अब तक क्या बदला

बीजेपी को बताना चाहिए कि 2014 में देश का क्षेत्रफल कितना था और अब कितना है। लखनऊ में अखिलेश यादव ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने परिसीमन के साथ देश की विदेश नीति, आतंकवाद और नक्सलवाद जैसे विषयों को भी महत्वपूर्ण बताया। सपा अध्यक्ष ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आम लोगों पर महंगाई का दबाव बढ़ रहा है। पेट्रोल में ई-20 मिलाए जाने का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने सरकार से इसका जवाब मांगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख