- Details
प्रयागराज: प्रयागराज में 8 अगस्त को लेकर प्रस्तावित लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' का रास्ता साफ हो गया है। गुरुवार 6 अगस्त 2026 की मिली जानकारी के अनुसार गांधी को कार्यक्रम के लिए अनुमति दे दी गई है। इससे पहले कार्यक्रम के आयोजक ने एक दिन पहले अनुमति निरस्त कर दी थी। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिखित आश्वासन पर दोबारा से अनुमति दी गई है।
कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट ने आदेश जारी किया है। दोबारा परमिशन मिलने के बाद कांग्रेस ने फिर से इस कार्यक्रम की जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस के कार्यकर्ता फिर से ग्राउंड पर पहुंचे हैं।
अजय राय ने अपने लिखित आश्वासन में कहा है कि हम आपके खेल मैदान और प्रांगण की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। हम उतने ही हिस्से का प्रयोग करेंगे, जिससे किसी भी छात्रों से जुड़े खेलकूद में व्यवधान न पड़े। हम माननीय इलाहबाद हाईकोर्ट या किसी भी कोर्ट के आदेश की अवहेलना नहीं करेंगे। हम स्कूल प्रांगण का उपयोग किसी भी स्वरूप में नहीं करेंगे। कोर्ट के निर्देश का पूर्णत: पालन किया जाएगा।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज में प्रस्तावित कार्यक्रम की बुकिंग अचानक रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार डरी हुई है। जब भी राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के जरिए छात्रों से बातचीत करते हैं, तो मुश्किलें खड़ी करने की कोशिशें की जाती हैं। कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि "पता नहीं वे किस बात से डरे हुए हैं।"
'राहुल गांधी से डरती है बीजेपी सरकार'
वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने कहा, "वे (सरकार) राहुल गांधी से डरते हैं। वे संसद में भी उनका सामना नहीं करते। जब भी राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के जरिए छात्रों से बातचीत करते हैं, तो मुश्किलें खड़ी करने की कोशिशें की जाती हैं। वे बार-बार ऐसा करते रहे हैं।" पवन खेड़ा ने कहा कि यह छात्रों और विपक्ष की शक्ति है। हम अपना काम करते रहेंगे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम होकर रहेगा। कांग्रेस सांसद ने अपनी बात दोहराते हुए कहा, "वे संसद के अंदर भी डरे हुए हैं और बाहर भी। हम भी उन्हें हमेशा डराते रहेंगे।"
- Details
नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के आरोपी और बीजेपी सरकार में पूर्व मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को 2021 के इस मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत की शर्तों में और ढील देने से इंकार कर दिया।
अदालत का जमानत शर्तों में और ढील देने से इंकार
भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने आशीष मिश्रा की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपनी जमानत की शर्तों में और राहत देने का अनुरोध किया था।
मिश्रा के वकील ने अदालत से कहा कि मौजूदा प्रतिबंधों के कारण वह अपनी बेटियों के जन्मदिन जैसे पारिवारिक कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं हो पा रहे हैं। इस पर प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘फिलहाल इस अनुरोध पर विचार करने का कोई आधार नहीं है। आवेदन खारिज किया जाता है।’’
- Details
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति ने भी अपनी जान गंवाई, जबकि उनके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई से मिलने जा रहे थे
यह घटना झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंछ थाना इलाके में हुई। सभी पांचों लोग प्रयागराज से झांसी जा रहे थे। वे झांसी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद से मुलाकात करने वाले थे। जानकारी के अनुसार, उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार झांसी-कानपुर हाईवे पर प्रयागराज से झांसी की ओर आ रही थी। पूछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आगे की सीट पर बैठे आबान अहमद एवं सोनू खान के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






