- Details
लखनऊ: तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच रविवार दोपहर बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव को पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया गया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने यह जानकारी देते कहा कि रामगोपाल अपनी बहू और बेटे को घोटाले के मामले में सीबीआई से बचाने के लिए भाजपा के बड़े नेता से तीन बार मिल चुके हैं। उन्होंने हमेशा नेता जी (मुलायम सिंह यादव) और सपा को कमजोर करने का काम किया है। सुबह रामगोपाल यादव का लिखा पत्र सामने आने के बाद सपा में चल रहा घमासान और तेज हो गया था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर विधायकों, एमएलसी और समर्थकों की बैठक के बाद वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के अलावा अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी ओमप्रकाश सिंह, नारद राय व शादाब फातिमा को बर्खास्त कर दिया था। मुख्यमंत्री ने सांसद अमर सिंह के खिलाफ भी खुल कर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पहले बिना नाम लिये रामगोपाल यादव पर हमला बोला। फिर पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव से मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि रामगोपाल आम कार्यकर्ताओं को अपमानित करते रहते हैं। वह बसपा सरकार में संघर्ष कर रहे नेताओं से जेल में मिलने के लिए कभी नहीं गए। उन्होंने कहा कि रामगोपाल कभी किसी कार्यकर्ता के सुख-दुःख में भी शामिल नहीं हुए।
- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में यादव परिवार के बीच घमासान जोरों पर है. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव सहित चार मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। इस फैसले के कुछ ही देर बाद शिवपाल यादव मुलायम सिंह यादव से मिले। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि सीएम षडयंत्र नहीं समझ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'सीएम साजिश को समझ नहीं पा रहे हैं।' उन्होंने कहा कि सीबीआई से बचने के लिए कुछ बड़े नेताओं ने बीजेपी से हाथ मिला लिए हैं। शिवपाल के साथ मंत्री पद गंवाने वालों में नारद राय, शादाब फातिमा और ओम प्रकाश सिंह शामिल हैं। ये सभी शिवपाल के करीबी माने जाते हैं। जो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी के कई कार्यकर्ता बीजेपी से मिल गए हैं और पार्टी तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि उनका इशारा रामगोपाल यादव की ओर था। शिवपाल यादव विरोधियों पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि बर्खास्त होने की चिंता नहीं, नेताजी के नेतृत्व में चुनाव में जाएंगे. उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ काफी दिनों से साजिश की जा रही थी। हालांकि अखिलेश ने कहा है कि वह पार्टी नहीं तोड़ना चाहते और वह उनके खिलाफ हैं जो अमर सिंह के साथ हैं। मामले के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बता दें कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने समर्थक विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक में यह फैसला लिया और मंत्रियों की बर्खास्तगी की चिट्ठी राज्यपाल राम नाईक को भेज दी गई है।
- Details
लखनऊ: सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में जारी झगड़े के बीच अब पार्टी के टूटने की आशंका जोर पकड़ती दिख रही है। नाराज चल रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव और गायत्री प्रजापति सहित चार मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। इन दोनों के साथ मंत्री पद गंवाने वालों में शादाब फातिमा और ओम प्रकाश सिंह शामिल हैं। अखिलेश ने अपने समर्थक विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक में यह फैसला लिया।अखिलेश यादव ने कुछ दिनों पहले भी चाचा शिवपाल यादव को लोकनिर्माण मंत्रालय (पीडब्लयूडी) से हटा दिया था, जबकि गायत्री प्रजापति से खनन मंत्रालय छीनते हुए उन्हें कैबिनेट से बेदखल कर दिया था। हालांकि बाद में पिता मुलायम की नाराजगी के बाद अखिलेश ने कदम वापस खींचते हुए इन दोनों को वापस बहाल कर दिया था। इससे पहले पार्टी महासचिव और अखिलेश के करीबी रामगोपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को चिट्ठी लिखकर अखिलेश विरोधियों पर निशाना साधा है। रामगोपाल ने लिखा है कि अखिलेश को हराने की साज़िश हो रही है। मध्यस्थता करने वाले लोग गुमराह कर रहे हैं। सुलह की कोशिश अखिलेश की यात्रा रोकने की साज़िश है, क्योंकि अखिलेश की यात्रा विरोधियों के गले की फांस बन गई है। रामगोपाल ने अपनी चिट्ठी में समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अखिलेश के साथ एकजुट होने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने 'जहां अखिलेश, वहीं जीत' का नारा भी दिया है। मुंबई में पत्रकारों ने जब रामगोपाल से इस बाबत सवाल पूछा तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार में चल रही कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बीच चल रहा घमासान खुलकर सामने आ गया है। अब सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को चिट्ठी लिखकर समर्थकों और विरोधियों के बीच सीधी लकीर खींच दी है। इस चिट्ठी में रामगोपाल यादव ने लिखा है कि सुलह की कोशिश अखिलेश की यात्रा रोकने की साजिश है, कार्यकर्ता अखिलेश के साथ जुटें। अखिलेश विरोधी विधानसभा नहीं पहुंच पाएंगे। रामगोपाल ने साथ ही ये भी लिखा है कि अखिलेश की यात्रा विरोधियों के गले की फांस बन गई है। मध्यस्थता करने वाले दिग्भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं. जहां अखिलेश हैं, जीत वहीं है। रामगोपाल यादव ने लिखा है कि हम चाहते हैं कि राज्य में समाजवादियों की सरकार बने जबकि वो यानि (शिवपाल और उनके समर्थक) चाहते हैं कि हर हाल में अखिलेश चुनाव हारें। हमारी सोच पॉजिटिव है, जबकि उनकी सोच नेगेटिव है। रामगोपाल ने लिखा है कि अखिलेश के साथ वो लोग हैं, जिन्होंने पार्टी के लिए खून पसीना बहाया है, अपमान सहा है, जबकि उधर के लोग वो हैं, जिन्होने हजारों रुपया कमाया है, व्यभिचार किया है और सत्ता का दुरूपयोग किया है। रामगोपाल ने लिखा है कि कुछ लोग गलतबयानबाजी कर रहे हैं। हमारी सोच सकारात्मक है, जबकि विरोधियों की सोच नकारात्मक है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- 'मेक इन इंडिया' अच्छा आइडिया, सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल
- 'महाकुंभ में भगदड़' को लेकर संसद में हंगामा, बिरला ने जताई नाराज़गी
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
- विकसित भारत की दावा जुमला, ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- महाकुंभ में लोगों को राहत की व्यवस्थाएं दुरूस्त करे सरकार: अखिलेश
- राष्ट्रपति ने दिया विकसित भारत का संदेश, कुंभ हादसे पर जताया दुख
- महाकुंभ भगदड़ मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जनहित याचिका हुई दायर
- दिल्ली चुनाव: प्रचार खत्म, सभी दलों ने फूंकी जान, 5 फरवरी को वोटिंग
- वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन इलेवन से होगा क्राउड मैनेजमेंट
- महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को अभी तक नहीं दिए गए शव
- 'कुंभकरण 6 महीने जागता था, चुनाव आयोग जागता ही नहीं': केजरीवाल
- दिल्ली में 5 फरवरी को विकास का नया बसंत आने वाला है: पीएम मोदी
- चुनावी साल में बिहार को लेकर केंद्रीय आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं
- गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
- न्यायिक जांच आयोग ने संगम नोज के पास भगदड़ स्थल का किया दौरा
- मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
- सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र की मांग की
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज