- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी में चल रहे गृहयुद्ध के बीच आज (सोमवार) पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सुबह साढ़े दस बजे पार्टी दफ्तर में सभी विधायकों, सांसदों, पूर्व सांसदों और एमएलसी की बैठक बुलाई थी, वह शुरू हो गई है, हालांकि यह बैठक पिछले काफी समय से तय थी। लेकिन पार्टी में हुए रविवार के घटनाक्रम के बाद यह काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी बुलाया गया है। इससे पहले रविवार को अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल समेत चार मंत्रियों को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया। थोड़ी ही देर बाद मुलायम ने अपने चचेरे भाई रामगोपाल को पार्टी से निकाल दिया। अब अखिलेश और मुलायम के दो गुट बन चुके हैं और दोनों एक-दूसरे पर भाजपा से साठगांठ का आरोप लगा रहे हैं। रामगोपाल ने शिवपाल को व्याभिचारी कहा और शिवपाल ने भी रामगोपाल को भाजपा का एजेंट बताया। देर शाम सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के घर वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद मुलायम सिंह ने बाहर निकलकर पत्रकारों से कहा, आज कुछ नहीं बोलूंगा, जो पूछना सोमवार को पूछ लेना। अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले पर बयान दिया कि मुलायम सिंह यादव मेरे पिता हैं। सारी जिंदगी उनकी सेवा करूंगा। मैं पिता के खिलाफ नहीं हूं। पार्टी तोड़ना नहीं चाहते हैं। 5 तारीख को जो पार्टी का 25 साल का जश्न होने जा रहा है। उसमें जरूर शामिल होने जाऊंगा। उससे पहले 3 तारीख से रथ यात्रा भी शुरू करेंगे। अखिलेश का कहना है कि वह सिर्फ उनके खिलाफ हैं। जो अमर सिंह के साथ हैं और अमर सिंह की तरफदारी कर रहे हैं।
- Details
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा है कि राज्य में उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जबर्दस्त प्रचार अभियान को प्रियंका गांधी ताकत देंगी और जनता सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के राजनीतिक इस्तेमाल की भाजपा की किसी भी कोशिश को खारिज कर देगी। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि वह विवादित एक समान नागरिक संहिता के मसले को उठाकर राज्य में धार्मिक आधार पर वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है। 78 वर्षीय दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी किसान यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है। अगर प्रियंका सक्रिय भागीदारी का फैसला करती हैं तो यह पार्टी के लिए शानदार होगा। चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी की योजना क्षेत्रवार घोषण पत्र लाने की है, क्योंकि अलग-अलग क्षेत्र की समस्या अलग-अलग है। राज्य में किसी भी पार्टी के स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं करने का दावा करते हुए दीक्षित ने कहा कि अगली सरकार के गठन में पार्टी की अहम भूमिका होगी। उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी चुनाव बाद बसपा या सपा के साथ गठबंधन करने से परहेज नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए फैसला किया जाएगा। उन्होंने राज्य में भाजपा की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक के मसले को उठाने की योजना की भी आलोचना की।
- Details
रामपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव और चार अन्य मंत्रियों को अपनी कैबिनेट से हटाए जाने के कुछ घंटे बाद ही सपा नेता आजम खान ने ''दुर्भाग्यपूर्ण'' घटनाओं के लिए ''एक बाहरी व्यक्ति'' को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, ''यह एक बाहरी व्यक्ति के कारण हो रहा है जो सत्तारूढ़ पार्टी के परिवार में प्रवेश कर गया है तथा मैं अपने सहयोगियों को उस व्यक्ति की पार्टी में नुकसानदेह मौजूदगी के बारे में बताता रहा हूं। अगर गंभीर कार्रवाई की गई होती तो नुकसान से बचा जा सकता था।'' सपा के महासचिव आजम खान ने मुख्यमंत्री की सख्त कार्रवाई को ''देर से लेकिन अपरिहार्य'' बताया। विगत में अपनी विवादित टिप्पणियों को लेकर विवादों में रहे आजम खान पार्टी के हालिया घटनाक्रम पर चुप ही थे।
- Details
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा अपने चाचा शिवपाल यादव समेत चार अन्य मंत्रियों को अपने मंत्रिपरिषद से बर्खास्त किये जाने के बाद समाजवादी पार्टी में संकट गहराने को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए भाजपा ने आज इसे अपनी विफलताओं को छिपाने और पर्दा डालने का ‘ड्रामा’ करार दिया और दावा किया कि यह लूट के बंटवारे को लेकर मचा घमासान है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व वाली सरकार को एक डूबता जहाज करार दिया जो जनता का विश्वास खो चुकी है। शर्मा ने कहा कि लोग विकास और सुशासन चाहते हैं और मोदीजी और अमित शाह के नेतृत्व में राज्य में भाजपा की भ्रष्टाचार मुक्त विकासोन्मुख सरकार को जनादेश देने को कृतसंकल्प हैं। समाजवादी पार्टी के संकट का जिक्र करते हुए शर्मा ने दावा किया कि यह लूट के बंटवारे को लेकर मचा घमासान है। अंतिम समय में बर्खास्तगी का ड्रामा विफलताओं को छिपाने और पर्दा डालने की कवायद है। इस सब से अखिलेश यादव और उनकी सरकार का जनता के समक्ष पर्दाफाश हो गया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कानून व्यवस्था की स्थिति बिखड़ चुकी है। लोग भूमाफियाओं और खनन माफिया से भयाक्रांत हैं, लोग खौफ में है। भाजपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव के शासनकाल में साढ़े 4 वर्षों तक लूट जारी रही और जनता इससे त्रस्त रही। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उत्तरप्रदेश में गांव में बिजली, पानी, सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में लोग त्रस्त हैं। मरीज दवाओं के लिए और नौजवान रोजगार के लिए त्रस्त हैं। दूसरी ओर अखिलेश यादव सरकार के तहत सूबे में लूटेरों को खुली छूट मिली है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- 'महाराष्ट्र में हिमाचल की आबादी जितने नए वोटर जोड़े गए': राहुल गांधी
- सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- 'राहुल गांधी विदेश में देश को नुकसान पहुंचाते हैं': विदेश मंत्री जयशंकर
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- 'मेक इन इंडिया' अच्छा आइडिया, सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल
- 'महाकुंभ में भगदड़' को लेकर संसद में हंगामा, बिरला ने जताई नाराज़गी
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
- विकसित भारत की दावा जुमला, ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- दिल्ली चुनाव: प्रचार खत्म, सभी दलों ने फूंकी जान, 5 फरवरी को वोटिंग
- वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन इलेवन से होगा क्राउड मैनेजमेंट
- महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को अभी तक नहीं दिए गए शव
- 'कुंभकरण 6 महीने जागता था, चुनाव आयोग जागता ही नहीं': केजरीवाल
- दिल्ली में 5 फरवरी को विकास का नया बसंत आने वाला है: पीएम मोदी
- चुनावी साल में बिहार को लेकर केंद्रीय आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं
- गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
- न्यायिक जांच आयोग ने संगम नोज के पास भगदड़ स्थल का किया दौरा
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज