ताज़ा खबरें
ज्वलंत मुद्दों पर जवाब नहीं देकर पीएम मोदी ने चुनावी भाषण दिया: विपक्ष
विकसित भारत का सपना कोई सरकारी सपना नहीं है : पीएम मोदी
दिल्ली यानि मिनी इंडिया का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
महाकुंभ की अव्यवस्था को नेता सदन अपने में भाषण नकार दें: अखिलेश
दिल्ली चुनाव: सरकार ने 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश किया घोषित
गंगा में नहीं चलीं नावें, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, बंद रहेगा संचालन

गाजियाबाद: नोएडा के बहुचर्चित निठारी कांड से जुड़े सातवें मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने भी सुरेन्द्र कोली को मौत की सजा सुनाई है। विशेष अदालत के न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने सुनवाई की पिछली तारीख पर कोली को दोषी करार दिया था। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसे अदालत में पेश किया गया। दोषी को सजा के बारे में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उसे मौत की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद में कोली के चेहरे पर चिंता की लकीरें और परेशानी साफ नजर आई। कोली ने एक 11 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक जे पी शर्मा ने बताया कि भारत के इतिहास में अपने आप में यह पहला ऐसा मामला है जिसमे किसी मुजरिम को अलग- अलग मामलों में सात बार फाँसी की सजा हुई हो। अभी इस कांड से संबंधित नौ मामले लंबित हैं जिनमें फैसला आना है। सात मामलों में फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद आज पहली बार सुरेन्द्र कोली ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उसकी दलीलों को अदालत ने नहीं सुना।

लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले 5 साल में समाजवादी सरकार ने प्रदेश में कैपिटल इन्वेस्टमेण्ट को बड़ी मात्रा में बढ़ाया है। बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल आदि क्षेत्रों में प्रदेश सरकार ने उदाहरण पेश करने वाले काम किये हैं। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से विकास गतिविधियां तेजी से बढ़ती हैं। इसलिए बुनियादी ढांचे को बेहतर करने पर खास ध्यान दिया गया है। राज्य सरकार अपनी नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं के माध्यम से प्रदेश को तेजी से विकास पथ पर ले गयी है। समाजवादी सरकार ने परियोजनाओं को समय से पूरा करके भी देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री आज (शुक्रवार) यहां होटल ताज विवान्ता में आयोजित ‘इण्डिया टुडे द स्टेट आॅफ द स्टेट काॅन्क्लेव उत्तर प्रदेश’ में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने ‘इण्डिया टुडे: राज्यों की दशा-दिशा उत्तर प्रदेश’ पत्रिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के काॅन्क्लेव पहले दिल्ली और मुम्बई जैसे बड़े शहरों में आयोजित होते थे। इस काॅन्क्लेव के लखनऊ में आयोजन का मतलब है कि लखनऊ ग्रोथ के रास्ते पर है। पत्रिका में उत्तर प्रदेश के जनपदों से सम्बन्धित आंकड़ों को शामिल करने पर इण्डिया टुडे समूह की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश के जनपदों के लिए प्रदेश सरकार बेहतर योजनाएं बना सकेगी। उन्होंने कहा कि आंकड़े उपलब्ध होने से प्लानिंग करने में आसानी होती है।

लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी सरकार की उपलब्धियों में सहयोग के लिए अधिकारियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि जो अफसर उन्हें अच्छे नतीजे देता है, वह उनका खास हो जाता है। मुख्यमंत्री ने ‘आईएएस-वीक’ के सिलसिले में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अधिकारियों की लगातार मेहनत की बदौलत राज्य सरकार प्रदेश की जनता के लिए अनेक कल्याणकारी और क्रांतिकारी योजनाएं शुरू कर सकी है। उन्होंने कहा कि वैसे तो अधिकारियों के भी गुट होते हैं और इस बारे में उनसे बेहतर कौन जान सकता है, लेकिन अफसरों ने उन्हें नतीजे दिए हैं और जो अधिकारी परिणाम दे देगा, वह उनका खास बन जाएगा। अखिलेश ने कहा कि अधिकारियों की लगातार मेहनत की वजह से राज्य सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना, नि:शुल्क लैपटॉप वितरण योजना, समाजवादी पेंशन योजना, लोहिया ग्रामीण आवास योजना, कामधेनु डेयरी परियोजना एवं बिजली सुधार आदि की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इन कामों के नतीजे जनता के सामने आने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार को खुली हुई, उदार और लोकतांत्रिक सरकार बताते हुए महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई दी।

लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार विकास में भरोसा रखती है। इसीलिए पिछले लगभग साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रदेश में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए गए हैं। सरकार ने संतुलित विकास के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को निःशुल्क लैपटाॅप वितरित कर प्रदेश को डिजिटल बनाने का भी काम किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार कालेधन के लेन-देन और भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ है, लेकिन नोटबन्दी का फैसला जल्दबाजी में बिना तैयारी के लिया गया है। इसी वजह से गरीबों, मजदूरों, किसानों, छोटे कामगारों को दिक्कत हो रही है। सरकार ने राज्यकर्मियों का ध्यान रखते हुए 7वें वेतन आयोग की संस्तुतियों को लागू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने यह बात आज (गुरूवार) हमीरपुर में ‘यूपी 100’ के वाहनों को फ्लैग आॅफ करने के बाद जनसभा को संबोधित कहीं। उन्होंने ‘यूपी 100’ योजना के तहत जनपद हमीरपुर के लिए 32, महोबा के लिए 21 व जालौन के लिए 36 वाहनों को फ्लैग आॅफ करके पुलिस आपातकालीन प्रबन्धन प्रणाली सेवा का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने पशु चिकित्सालयों के लिए 15 वाहनों को भी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जनसभा के दौरान उन्होंने बुन्देलखण्ड क्षेत्र के विभिन्न जनपदों की लगभग 339 करोड़ लागत की 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ-साथ लगभग 416 करोड़ की 57 परियोजनाओं शिलान्यास भी किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख