ताज़ा खबरें
ज्वलंत मुद्दों पर जवाब नहीं देकर पीएम मोदी ने चुनावी भाषण दिया: विपक्ष
विकसित भारत का सपना कोई सरकारी सपना नहीं है : पीएम मोदी
दिल्ली यानि मिनी इंडिया का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
महाकुंभ की अव्यवस्था को नेता सदन अपने में भाषण नकार दें: अखिलेश
दिल्ली चुनाव: सरकार ने 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश किया घोषित
गंगा में नहीं चलीं नावें, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, बंद रहेगा संचालन

लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले 5 साल में समाजवादी सरकार ने प्रदेश में कैपिटल इन्वेस्टमेण्ट को बड़ी मात्रा में बढ़ाया है। बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल आदि क्षेत्रों में प्रदेश सरकार ने उदाहरण पेश करने वाले काम किये हैं। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से विकास गतिविधियां तेजी से बढ़ती हैं। इसलिए बुनियादी ढांचे को बेहतर करने पर खास ध्यान दिया गया है। राज्य सरकार अपनी नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं के माध्यम से प्रदेश को तेजी से विकास पथ पर ले गयी है। समाजवादी सरकार ने परियोजनाओं को समय से पूरा करके भी देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री आज (शुक्रवार) यहां होटल ताज विवान्ता में आयोजित ‘इण्डिया टुडे द स्टेट आॅफ द स्टेट काॅन्क्लेव उत्तर प्रदेश’ में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने ‘इण्डिया टुडे: राज्यों की दशा-दिशा उत्तर प्रदेश’ पत्रिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के काॅन्क्लेव पहले दिल्ली और मुम्बई जैसे बड़े शहरों में आयोजित होते थे। इस काॅन्क्लेव के लखनऊ में आयोजन का मतलब है कि लखनऊ ग्रोथ के रास्ते पर है। पत्रिका में उत्तर प्रदेश के जनपदों से सम्बन्धित आंकड़ों को शामिल करने पर इण्डिया टुडे समूह की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश के जनपदों के लिए प्रदेश सरकार बेहतर योजनाएं बना सकेगी। उन्होंने कहा कि आंकड़े उपलब्ध होने से प्लानिंग करने में आसानी होती है।

इससे किसी स्थान या समुदाय की जरूरतें पता चलती हैं। आंकड़े उपलब्ध होने पर आवश्यकता के मुताबिक योजना बनाकर तथा प्रशासनिक फैसले लेकर बेहतर परिणाम प्राप्त किये जा सकते हैं। यादव ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के निर्माण से केवल देश और प्रदेश की राजधानियां ही नहीं जुड़ीं बल्कि अनेक शहर और गांव भी जुड़े हैं। इसके किनारे जो मण्डियां बन रही हैं उससे किसानों और ग्रामीण इलाकों की अर्थव्यवस्था को बहुत लाभ होगा। समाजवादी सरकार ने प्रदेश में डी0एम0आई0सी0 फ्रेट काॅरिडोर के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराकर बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए काम किया है। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से विकास गतिविधियां तेजी से बढ़ती हैं। इसीलिए समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रूप में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को आगे बढ़ाकर सुल्तानपुर, आजमगढ़ होते हुए गाजीपुर-बलिया तक ले जाया जा रहा है। इससे प्रदेश के पूर्वी इलाके में भी आर्थिक गतिविधियां बढेंगी और इस क्षेत्र का विकास सम्भव हो पाएगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख