- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) को निजी हाथों में सौंपने के योगी सरकार के फैसले पर तीखा हमला बोला है।
बीजेपी सरकार है या दुकानदार?: अखिलेश यादव
अखिलेश ने वीडियो जारी कर सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार सार्वजनिक संपत्तियों के निजीकरण के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा, “बीजेपी सरकार है या दुकानदार? अब प्रदेश सरकार ने लखनऊ के जेपीएनआईसी (जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय कैबिनेट में ले लिया है। अब तो बस सरकार को ही ठेके पर देना या बेचना बचा है।" अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कमीशन और निजीकरण के जरिए भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया।
- Details
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर मंगलवार को दिनभर चला विवाद शाम होते-होते हिंसक बवाल में बदल गया। प्रतिमा तोड़े जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस और प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें सात पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सात उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।
ग्रामीणों का पुलिस पर आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दो पुलिसकर्मियों ने प्रतिमा को लात मारकर गिरा दिया और उसका एक हाथ तोड़ दिया। इसके बाद शाम को पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव किया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि मंगलवार सुबह विजेंद्र कुमार और वीरेंद्र पाल नामक पुलिसकर्मियों ने गांव में पिछले करीब छह महीने से लगी बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को लात मारकर गिरा दिया, जिससे उसका एक हाथ टूट गया।
- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के बीच जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे तटीय इलाकों और निचले मोहल्लों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। दोनों नदियों में उफान के चलते संगम स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर की दहलीज तक पानी पहुंच गया है। जिस रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है, उससे मंदिर के अंदर पानी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं को बड़े लेटे हुए हनुमान जी के अमृत स्नान का दृश्य देखने को मिल सकता है।
निचले इलाकों में बढ़ी चिंता, रिवर फ्रंट रोड बंद
हालांकि, फिलहाल मंदिर के अंदर पानी नहीं पहुंचा है और दहलीज के पास जलस्तर स्थिर बना हुआ है। संगम तट पर जहां रोज शाम आरती होती थी, वह जगह भी पानी में डूब चुकी है। प्रयागराज के फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.27 मीटर, छतनाग में 80.30 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर करीब 80.63 मीटर दर्ज किया गया है। दोनों नदियां अभी खतरे के निशान 84.734 मीटर से नीचे बह रही हैं।
- Details
लखनऊ: सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पीडीए को पाकिस्तान बताते है, ऐसे तो बीजेपी का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और मुख्यमंत्री पीडीए से घबराए हुए हैं। इसीलिए वे पीडीए की परिभाषा बदलते हैं। सीएम मुख्यमंत्री आजकल बच्चों के साथ सेल्फी ले रहे हैं। बच्चों को गोदी में ले रहे है। चुनाव बाद उनके पास यह सब करने का बहुत समय हो जाएगा।
योगी और मायावती के आरोपों पर अखिलेश का पलटवार
अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। समाजवादी सरकार में प्राइमरी शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। समाजवादी पार्टी दिव्यांगजनों के लिए अलग से घोषणा पत्र बनाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सपा के संसदीय दल में कोई तोड़फोड़ नहीं कर पाई, उसकी वजह हमारे परिवार के ही पांच सांसद हैं। मुस्लिम सांसदों के साथ ही कट्टर समाजवादी सांसद होने के चलते भी भाजपा सफल नहीं हो पाई।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






