- Details
लखनऊ: पिछले कई दिनों से गर्मी से बेहाल सूबे के कई जिलों में बुधवार को अंधड़ और बारिश ने कहर बरपाया। अलग-अलग घटनाओं में 17 की मौत हो गई। बस्ती मंडल के सिद्धार्थनगर में चार, देवरिया व अवध में तीन-तीन, बलिया में दो, आजमगढ़, कुशीनगर, महाराजगंज, लखीमपुर और पीलीभीत में एक-एक और लोगों की मौत हो गई। आंधी की वजह से कहीं पेड़ गिर गए तो कहीं टीन शेड उड़ गए। कई जगह बिजली के खंभे गिर पड़े, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
सिद्धार्थनगर में आंधी की वजह से टिन शेड गिरने से मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य में लगे बिहार के कटिहार के मजदूर रहीम (30) की मौत हो गई, जबकि शमीम और खुशबुल घायल हो गए। जिले के शोहरतगढ़ के चोहट्टा गांव निवासी बृजभान यादव (30) खेत की ओर गए थे। तभी आंधी और बारिश आ गई। वापस लौटते समय बिजली गिरने से वह बुरी तरह झुलस गए और थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई। ढेबरुआ गांव निवाली विशाल (22) दवा लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे।
- Details
रायबरेली: कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस सदन से लेकर सड़क तक लोगों के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कुछ लोग अमर्यादित आचरण करते रहे। ऐसे लोग नहीं जानते हैं कि सत्ता हमेशा किसी की नहीं रहती। जरूरी है कि स्वस्थ परंपराएं और नैतिकता जीवित रखी जाए। नेहरू-गांधी परिवार ने देश के लिए त्याग और बलिदान दिया है।
रायबरेली के लोगों और कार्यकर्ताओं का आभार जताने के लिए बुधवार को यहां भुएमऊ गेस्ट हाउस में आयोजित सभा में एक कार्यकर्ता द्वारा ईवीएम से छेड़छाड़ का मुद्दा उठाए जाने पर सोनिया ने कहा कि सब जानते हैं कि लोकसभा में यह स्वस्थ जनादेश नहीं है। बिना आग के धुआं नहीं होता। इसकी जांच होनी ही चाहिए। इस मुद्दे पर भी देश में आम राय बनाने के लिए लोगों को तैयार करना होगा।
- Details
लखनऊ: गिरफ्तार पत्रकार प्रशांत कनौजिया को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बुधवार को लखनऊ जेल से रिहा कर दिया गया।
जेल की सलाखों के पीछे चार रातें गुजारने वाले कनौजिया को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए बीते सप्ताह शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) ने बुधवार को पत्रकार प्रशांत कनौजिया की रिहाई का आदेश लखनऊ जेल भेज दिया। उच्चतम न्यायालय ने कल यानी मंगलवार को ही कनौजिया की तत्काल रिहाई का आदेश दिया था ।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रभारी) संजय कुमार ने बीस-बीस हजार रूपये की दो जमानत राशि और इतनी ही राशि के निजी मुचलके पर पत्रकार कनौजिया को रिहा करने का निर्देश दिया। जमानत राशि और निजी मुचलका भरे जाने के बाद अदालत द्वारा पत्रकार की रिहाई का आदेश जेल भेजा गया। इससे पहले सीजेएम की अदालत में उच्चतम न्यायालय के आदेश की प्रमाणित कापी दाखिल की गयी।
- Details
आगरा: ताजनगरी में बुधवार को दिन दहाड़े बड़ी वारदात हुई। दीवानी परिसर में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरवेश को तीन गोली मारी गईं। साथी अधिवक्ता मनीष बाबू शर्मा ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से दरवेश पर गोलियां बरसाने के बाद खुद को भी गोली मार ली। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोलीकांड की घटना के बाद दीवानी परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स यहां तैनात कर दिया गया है।
ये है मामला
उप्र बार काउंसिल की अध्यक्ष चुने जाने के बाद दरवेश यादव का दीवानी परिसर में साथी अधिवक्ताओं द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया था। वकीलों ने विजय जुलूस निकाला। दोपहर करीब तीन बजे खुशियां मनाकर लौटने के बाद वह अधिवक्ता अरविंद मिश्रा के चैंबर में आईं। इसी दौरान साथी अधिवक्ता मनीष शर्मा से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि अधिवक्ता मनीष शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दरवेश यादव को दनादन तीन गोली मारीं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना से 455 करोड़ रुपये हुए गायब: खड़गे
- केवल कानून बनाने से ऐसे अपराधों को रोका नहीं जा सकता: चंद्रचूड़
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
- सिख विरोधी दंगा केस: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद
- लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
- अधिवक्ताओं, निरंकुशता के खिलाफ एकता की जीत की बधाई: अखिलेश
- गुजरात के अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को होगा एआईसीसी का अधिवेशन
- 'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
- संयुक्त किसान मोर्चा-सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत रही बेनतीजा
- दिल्ली में 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल: सिरसा
- उत्तराखंड हिमस्खलन में चार लोगों की मौत, 5 मजदूरों की तलाश जारी
- चमोली ग्लेशियर हादसा: 55 में 47 मजदूर बचाए गए, 8 अब भी हैं फंसे
- चमोली में 22 मजदूरों की तलाश जारी, अस्पताल में 4 की हालत नाजुक
- मुख्यमंत्री बिहार चलाने के योग्य नहीं रह गए, जनता ऊब चुकी है: तेजस्वी
- उत्तराखंड के माणा में बर्फ में दबे 32 लोगों को बचाया, अभी 25 लापता
- चमोली-बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा: भारी हिमस्खलन में दबे 57 मजदूर
- आतिशी ने विधायकों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर अध्यक्ष को लिखा पत्र
- असम चुनाव में कांग्रेस "वोटर लिस्ट" में बदलावों पर रखेगी पैनी नज़र
- संभल की मस्जिद में अभी रंगाई पुताई नहीं होगी: हाई कोर्ट का फैसला
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी