ताज़ा खबरें
भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर, घमंड में किसानों को धमका रहे: कांग्रेस
किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते:कोर्ट
चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों संग बैठकें करके मुद्दों को हल करें:सीईसी
पंजाब:प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया, कई नजरबंद
डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
महाराष्ट्रः बीड के सरपंच हत्याकांड में घिरे मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में शामिल नये और पुराने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा बृहस्पतिवार की रात कर दिया गया। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक सुरेश खन्ना राज्य के वित्त मंत्री बनाये गये हैं जबकि सिद्धार्थनाथ सिंह से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लेकर जय प्रताप सिंह को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि सुरेश खन्ना के पास संसदीय कार्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग भी रहेगा।

इससे पहले वित्त मंत्रालय राजेश अग्रवाल के पास था जिन्होंने इस्तीफा दे दिया था। सिद्धार्थनाथ सिंह अब खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री होंगे। आशुतोष टंडन को नगर विकास मंत्री बनाया गया है। आशुतोष टंडन मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के बेटे हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में लालजी टंडन भी नगर विकास मंत्री रह चुके हैं। महेंद्र सिंह जल शक्ति विभाग के मंत्री होंगे। जल शक्ति मंत्रालय में सिंचाई विभाग और नमामि गंगे शामिल रहेंगे। मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री को आबकारी विभाग सौंपा गया है जबकि कमला रानी वरुण को प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

खेल मंत्रालय उपेंद्र तिवारी को दिया गया है जबकि महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग स्वाति सिंह के जिम्मे रहेगा। नीलकंठ तिवारी उत्तर प्रदेश के नए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री होंगे जबकि सतीश द्विवेदी को बेसिक शिक्षा विभाग सौंपा गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख