ताज़ा खबरें
विज को बीजेपी ने भेजा कारण बताओ नोटिस: मांगा तीन दिन में जवाब
जितनी जल्दी संभव हो,केंद्र सरकार कराएं जाति जनगणना: सोनिया गांधी

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में शनिवार को समाजवादी पार्टी के राज्य सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में नरेश उत्तम को एक बार फिर सपा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर चुना गया। बतौर निर्वाचक अधिकारी रामगोपाल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करते हुए कहा कि किसी अन्य का नाम नहीं होने की वजह से नरेश उत्तम को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया है।

वहीं कार्यक्रम की शुरुआत समाजवादी झंडे लहराकर किया गया। उसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रो. राम गोपाल यादव ने की। अपने संबोधन में नरेश उत्तम ने ने मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं लिया। बता दें कि सपा के 15 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि इस सम्मेलन हिस्सा ले रहे हैं।

वहीं यह पहला मौका है ,जब पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने आज सम्पन इस सम्मलेन में हिस्सा नहीं लिया। पार्टी विधायक शिवपाल यादव ने भी इस सम्मलेन में शिरकत नहीं की। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि इस सम्मलेन में 101 सदस्यीय कार्यकारिणी 5 साल के लिए चुनी गई।

उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के अलावा, एक प्रमुख महासचिव, तीन उपाध्यक्ष, तीन महासचिव, एक कोषाध्यक्ष और 25 सचिव तथा शेष कार्यकारिणी के सदस्य होंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख