- Details
पणजी: कांग्रेस महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज (शनिवार) दावा किया कि उन्हें और उनके परिवार को केंद्र और राज्य सरकार (मध्यप्रदेश) द्वारा जारी की गई बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) की सूची में शामिल कर दिया गया था। दिग्विजय ने कहा, ‘मध्यप्रदेश सरकार (जीओएमपी) और भारत सरकार (जीओआई) ने मेरा नाम, मेरे बेटे का नाम बीपीएल की सूची में डाल दिया था। हम सभी कर अदा करते हैं।’ दिग्विजय ने आज सुबह गोवा में होने वाली स्थानीय कांग्रेस इकाई की समन्वय समिति की बैठक के लिए जाने से पूर्व इस मुद्दे पर ट्वीट किया। राजनेता ने ट्वीट किया, ‘हमने बीपीएल के अधीन मिलने वाले लाभों को पाने के लिए कभी कोई आवेदन नहीं दिया। यह मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ साजिश है।’ सिंह ने आगे लिखा, ‘इसके लिए जो भी जिम्मेदार है उन्हें माफी मांगनी चाहिए और उन्हें सजा भी दी जानी चाहिए।’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्थानीय पार्टी इकाई की समन्वय समिति बैठक की अध्यक्षता करने के लिए गोवा पहुंच रहे हैं।
- Details
पणजी: भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने संकेत दिया कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर पार्टी का नेतृत्व करेंगे जबकि पारसेकर ने कहा कि इस बात का निर्णय पार्टी और लोगों को करना है। पर्रिकर ने कल (मंगलवार) शाम को पारसेकर के 60वें जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक समारोह के दौरान कहा, ‘अब पार्टी को फिर से चुनाव जिताना पारसेकर की जिम्मेदारी है।’ पर्रिकर ने याद दिलाया कि 2000 में जब गोवा में भाजपा सत्ता में आयी थी तब पारसेकर, पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष थे और उन्होंने कैबिनेट में शामिल होने से इनकार कर दिया था। जब 2012 में गोवा में पार्टी फिर से सत्ता में आई तब भी पारसेकर ही राज्य इकाई के अध्यक्ष थे। उन्होंने इशारा किया कि वह राज्य की राजनीति में शीघ्र वापसी नहीं कर सकते। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘मैं दिल्ली में काम करूंगा। लेकिन राजनीतिक रूप से मैं गोवावासी रहूंगा।’ पिछले महीने अफवाहें थीं कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद वह फिर से गोवा की राजनीति में प्रवेश करेंगे। पारसेकर ने आगामी चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान की अगुवाई करने को लेकर आज कहा, ‘देखते हैं। यह भाग्य पर निर्भर करता है। मैंने अपनी क्षमता के अनुसार काम किया है।
- Details
पणजी: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज दावा किया कि उनकी पार्टी गोवा में भी दिल्ली के चुनावी प्रदर्शन को दोहराएगी और आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में 40 में से 35 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। केजरीवाल ने मछुआरा समुदाय से बातचीत के बाद वास्को टाउन में संवाददाताओं को बताया, ‘आप दोनों ही पार्टियों (कांग्रेस और भाजपा) की उम्मीदों पर पानी फेर देगी। हम 40 में से कम से कम 35 सीटें जीतेंगे।’ केजरीवाल आज से गोवा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। गोवा में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के सवाल पर उन्होंने कहा कि आप यह जिम्मेदारी इसी राज्य से किसी को देगी। उन्होंने कहा, ‘इस राज्य में 20 लाख लोग रहते हैं। गोवा वासियों में नेतृत्व क्षमता है। मैं यहां एक छोटा आदमी हूं। मैं दिल्ली में बैठकर बहुत ज्यादा कुछ नहीं कर सकता।’ यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी छवि, आम आदमी पार्टी से बड़ी बन रही है, उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह पार्टी महत्वपूर्ण है।’ उन्होंने कहा कि आप गोवा में दिल्ली का इतिहास दोहराएगी क्योंकि लोग इस पार्टी को समर्थन देंगे और कांग्रेस व भाजपा को खारिज कर देंगे। केजरीवाल ने कहा, ‘गोवा में लोगों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को देखा और ये पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ये सामने से लड़ती हैं, लेकिन पीछे एक दूसरे के साथ गोपनीय बैठक करती हैं।
- Details
पणजी: भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद अपने रिश्तेदार दिलीप मालवंकर को फिर बहाल करने को लेकर विपक्ष की तरफ से गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर की आलोचना में आज आम आदमी पार्टी भी शामिल हो गयी और उसने घटनाक्रम को ‘‘कानून की हत्या’’ बताया। सरकारी गोवा औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) में वरिष्ठ अधिकारी मालवंकर को अगस्त 2015 में निलंबित कर दिया गया था। भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने घूस लेते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ा था। राज्य आप इकाई ने पारसेकर को लिखे एक पत्र में कहा है, ‘‘यह गोवा के लोगों के मुंह पर तमाचा है जिन्होंने भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने के वादे पर भाजपा को वोट दिया था। आप सरेआम कानून की हत्या नहीं होने देगी।’’ कांग्रेस , राकांपा और गोवा फारवर्ड पहले ही भ्रष्टाचार को कतई सहन नहीं करने के चुनाव पूर्व वायदे से हटने के लिये सरकार पर हमला कर चुके हैं ।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






