- Details
नई दिल्ली: त्रिपुरा में लगातार बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच शनिवार को बिप्लब कुमार देव के इस्तीफे के बाद अब मानिक साहा त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। गौरतलब है कि बिप्लब देब की कार्यशैली से कई विधायक नाराज रहे हैं, तीन विधायकों ने इस कारण इस्तीफा दे दिया था। मानिक साहा को एक महीने पहले ही राज्यसभा के लिए चुना गया था। उनके मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद राज्य में एक राज्यसभा सीट भी खाली होगी। यह भी कहा जा रहा है कि बिप्लब देब को राज्यसभा की इस सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने ट्वीट कर मानिक साहा को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि बधाई एवं शुभकामनाएं मानिक साहा जी विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने पर।
भाजपा नेता भूपेंदर यादव ने तस्वीर ट्वीट कर मानिक साहा को बधाई देते हुए लिखा है कि मानिक साहा जी को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की बहुत-बहुत बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।
- Details
अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्य के गवर्नर एसएन आर्य को त्यागपत्र सौंप दिया है। मीडिया रिर्पोटस के मुताबिक, देव ने किन वजहों से त्यागपत्र दिया है, इसका अभी तक कोई पता नहीं चला है। बिप्लब कुमार देव ने अपने त्यागपत्र पर कहा कि पार्टी चाहती है कि वो संगठन की मजबूती के लिए काम करें। पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा विधायक दल की बैठक त्रिपुरा में शनिवार को ही होगी और इसमें नए नेता का चुनाव किया जाएगा। भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के चुनाव के लिए भूपेंद्र यादव, विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा जाएगा।
त्रिपुरा में अगले साल यानी मार्च 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। जबकि पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2018 में हुआ था। त्रिपुरा में 60 सदस्यों वाली विधानसभा है। तब 43 फीसदी वोट हासिल करने के साथ भाजपा ने 36 सीटें जीतकर पहली बार राज्य में सरकार बनाई थी और वहां लंबे समय से चले आ रहे वामपंथी शासन को खत्म किया था।
- Details
अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पूर्वोत्तर को "बहिष्कृत" करने का आरोप लगाया और कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस नेता की "अज्ञानता" के कारण ही "पार्टी का सफाया" हो गया। राहुल गांधी ने भारत को संघ बताते हुए एक ट्वीट किया था। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए त्रिपुरा के सीएम ने कहा कि वह पूर्वोत्तर राज्यों को "भूल गए" हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी अपने ट्वीट में उत्तर पूर्वी क्षेत्र का उल्लेख नहीं करने के लिए गांधी की खिंचाई की।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी ने अपने परदादा और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तरह इस क्षेत्र को "बहिष्कृत" किया था। देब ने अपने ट्वीट में कहा, "प्रचार करने के लिए राहुल गांधी हमारे खूबसूरत पूर्वोत्तर के राज्यों को भूल गए हैं। अपने परदादा की तरह ही उन्होंने हमारे क्षेत्र को बहिष्कृत कर दिया? हम भी भारत के गौरवशाली अंग हैं। आपकी अज्ञानता के कारण आपकी पार्टी का पूर्वोत्तर से पूरी तरह सफाया हो गया है।"
- Details
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को त्रिपुरा पुलिस को राज्य में कथित सांप्रदायिक हिंसा के बारे में एक पत्रकार के ट्वीट के संबंध में ट्विटर इंक को दिए गए नोटिस पर कार्रवाई करने से रोक दिया। जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और ए एस बोपन्ना की पीठ ने याचिका पर नोटिस जारी किया और समीउल्लाह शब्बीर खान की याचिका को अन्य लंबित मामलों के साथ सुनवाई के लिए जोड़ दिया।
बेंच ने कहा कि नोटिस जारी करें। पीठ ने कहा कि आगे के आदेश लंबित होने तक पहले प्रतिवादी (पुलिस अधीक्षक साइबर अपराध)) को इन कार्यवाही में याचिकाकर्ता के संबंध में 22 नवंबर 2021 के निर्देश पर कार्रवाई करने से रोकने के लिए एक अंतरिम निर्देश होगा।
खान की ओर से पेश अधिवक्ता शारुख आलम ने कहा कि त्रिपुरा पुलिस के पुलिस अधीक्षक (साइबर अपराध) सेल द्वारा सीआरपीसी की धारा 91 के तहत ट्विटर इंक को जारी नोटिस में याचिकाकर्ता का ब्राउजिंग इतिहास, उसका टेलीफोन नंबर और आईपी पता मांगा गया है। साथ ही याचिकाकर्ता के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले की जांच के लिए ट्वीट को सुरक्षित रखने को कहा है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






