- Details
अगरतला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पूर्वोत्तर के दो राज्य मणिपुर और त्रिपुरा के दौरे पर हैं। सुबह मणिपुर पहुंचने के बाद पीएम त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचे, जहां उन्होंने महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया। मोदी ने इसके बाद यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया और पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा।
मोदी ने जनसभा में त्रिपुरा की पूर्व लेफ्ट सरकार पर जमकर हमला बोला और सीएम बिप्लब देब के शासन की तारीफ की। उन्होंने कहा, "पहले यहां भ्रष्टाचार की गाड़ी रुकने का नाम नहीं लेती थी और विकास की गाड़ी पर ब्रेक लगा हुआ था। पहले जो यहां सरकार थी उसमें त्रिपुरा के विकास का न विजन ता न ही उनकी नीयत थी, गरीबी और पिछड़ेपन को त्रिपुरा के भाग्य के साथ चिपका दिया गया था।"
पीएम ने कहा, "इस स्थिति को बदलने के लिए ही मैंने यहां के लोगों को हीरा (एचआईआरए) का आश्वासन दिया था। एच से हाईवे, आई से इंटरनेट-वे, आर से रेलवे और ए से एयरवेज। आज हीरा मॉडल पर त्रिपुरा अपनी कनेक्टिविटी सुधार रहा है, अपनी कनेक्टिविटी बढ़ा रहा है।
- Details
धलाई: त्रिपुरा में तेजाब को शराब समझकर पीने से 3 लोगों की मौत हो गई है। यह वाकया त्रिपुरा के धलाई जिले का है। त्रिपुरा पुलिस ने बुधवार को कहा कि धलाई जिले में नशे में धुत तीन लोगों ने गलती से तेजाब को शराब समझकर पी लिया, जिससे उनकी मौत हो गई है। यह घटना धलाई जिले के मनु थाना क्षेत्र के 82 माइल्स इलाके की है।
सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर रत्म सधन जमाटिया के मुताबिक, मृतकों की पहचान कृष्णा जय पारा के सचिंद्र रियांग (22), हजराधन पारा के अधिराम रियांग (40) और नेपालटीला इलाके के भाबीराम रियांग के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने कहा, "तीनों पहले से शराब के नशे में थे और उन्होंने गलती से तेजाब को शराब समझकर पी लिया।"
स्थानीय सूत्रों ने कहा कि मृतकों में से एक भाबीराम रियांग की पत्नी अपने बच्चों को लेकर पिछले शुक्रवार को मायके गई हुई थी। सोमवार को भाबी राम को अपने बेटे की तबियत खराब होने की जानकारी मिली और वह बेटे से मिलने ससुराल पहुंच गया।
- Details
अगरतला: त्रिपुरा में अगरतला नगर निगम (एएमसी) और 13 नगर निकायों की 222 सीट के लिए रविवार को मतगणना के बाद भाजपा ने जबरदस्त जीत ने हासिल की है। भाजपा ने कुल 222 सीटों में 217 सीटों पर जीत हासिल कर विपक्षी दल कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और अन्य को चारों खाने चित कर दिया। निर्विरोध निर्वाचित सीटों को मिला दें तो 334 सीटों में 329 भाजपा की झोली में गई हैं।
त्रिपुरा में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के साथ खेला करते हुए निकाय चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा ने न सिर्फ 51 सदस्यीय अगरतला नगर निगम की सभी सीट जीतीं बल्कि कई अन्य शहरी स्थानीय निकायों में भी जीत हासिल की है। वहीं, विपक्षी दल टीएमसी और सीपीआई (एम) अगरतला नगर निकाय चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि भाजपा 15 सदस्यीय खोवाई नगर परिषद, 17 सदस्यीय बेलोनिया नगर परिषद, 15 सदस्यीय कुमारघाट नगर परिषद और नौ सदस्यीय सबरूम नगर पंचायत के सभी वार्डों को जीतने में सफल रही।
- Details
अगरतला: त्रिपुरा में अगरतला नगर निगम और अन्य नगर निकायों की 222 से अधिक सीटों के लिए आज वोटों की गिनती जारी है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। अगरतला नगर निगम (एएमसी) और 19 अन्य नगर निकायों के नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए भी वोटों की गिनती शुरू हो गई है। त्रिपुरा नगर निगम चुनाव में कुल 785 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला आने वाला है। मुख्य मुकाबला भाजपा, टीएमसी और माकपा के बीच है।
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार अगरतला नगर निगम में भाजपा ने 51 वार्डों में से 29 वार्डों पर जीत के साथ बहुमत हासिल कर लिया है।
त्रिपुरा राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, अंबासा, जिरानिया, तेलियामुरा और सबरूम में भाजपा आगे चल रही है। 2018 में त्रिपुरा में सत्ता में आने के बाद भाजपा पहली बार निकाय चुनाव लड़ रही है। शहरी स्थानीय निकायों में कुल 334 सीटें हैं, एएमपी के 51 वार्ड, 13 नगरपालिका परिषद और छह नगर पंचायत शामिल हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






