ताज़ा खबरें
आरएसएस-बीजेपी को हराने का रास्ता गुजरात से होकर जाता है: राहुल
बीजेपी ने बाहरी लोगों को बुलाकर मुर्शिदाबाद में कराई हिंसा: ममता
सुप्रीम कोर्ट मेंं सिब्बल बोले- वक्फ कानून धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर के दसूहा में कल रात एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि गंभीर अवस्था में बच्ची को स्थानीय नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार बच्ची कल रात साढ़े दस बजे के बाद इलाके में बिजली चले जाने के बाद गायब हो गई थी। परिजनों ने दसूहा पुलिस थाने में गुमशुदा की शिकायत लिखाई।

आज सुबह बच्ची रेलवे पटरियों के निकट बेसुध मिली। उसके निकट ही उसके रक्त सने कपड़े भी मिले। बच्ची के पिता मजदूर हैं। दसूहा सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश बग्गा ने बताया कि बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है और उसके शरीर पर काफी आंतरिक और बाहरी चोटें हैं।

दसूहा पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जांच कर रही है

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख