ताज़ा खबरें
आरएसएस-बीजेपी को हराने का रास्ता गुजरात से होकर जाता है: राहुल
बीजेपी ने बाहरी लोगों को बुलाकर मुर्शिदाबाद में कराई हिंसा: ममता
सुप्रीम कोर्ट मेंं सिब्बल बोले- वक्फ कानून धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ

चंडीगढ़: पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस के हरदेव सिंह लाडी ने आज शाहकोट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है। उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी शिरोमणी अकाली दल के उम्मीदवार नायब सिंह कोहाड़ को 38,801 मतों के अंतर से हराया। चुनाव कार्यालय के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

लाडी को उपचुनाव में जहां 82,745 वोट हासिल हुए वहीं कोहाड़ को महज 43,944 वोट मिले। इस जीत के साथ ही 117 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 78 हो गई है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रत्तन सिंह कक्कड़ कलां को महज 1,900 वोट मिले।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख