- Details
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को स्टार प्रचारकों (स्टार कैंपेनर) की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी शामिल है। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार कैंपेनर की लिस्ट जारी की है। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, शाशि थरूर और शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल है। इसमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, उदित राज, रागिनी नायक के नाम भी शामिल हैं।
कांग्रेस ने नई दिल्ली सीट से आप उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रोमेश सभरवाल को टिकट दिया है। वहीं चांदनी चौक विधानसभा सीट से अलका लांबा को उम्मीदवार घोषित किया था। जबकि आम आदमी पार्टी ने इस सीट से प्रह्लाद सिंह साहनी को तो भाजपा ने सुमन कुमार गुप्ता को मैदान में उतारा है। इसके अलावा पटपड़गंज सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को प्रत्याशी घोषित किया था।
- Details
नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर कहा कि यह काम सिर्फ पीएम मोदी ही कर सकते थे। दादरा व नागर हवेली में स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र का उद्घाटन करने के दौरान अमित शाह ने कहा कि पिछले संसद सत्र में पीएम मोदी ने ऐतिहासिक फैसला लिया। अनुच्छेद 370 और 35ए देश के एकीकरण में बाधा था। पीएम मोदी को आपने फिर से प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने संसद के पहले ही सत्र में अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। मोदी जी के अलावा ये काम कोई और नहीं कर सकता था।
अमित शाह ने आगे कहा कि 370 के हटने से जम्मू कश्मीर में विकास के रास्ते खुले हैं, आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोकी है, जम्मू कश्मीर को पूरी तरह से भारत के साथ मिलाने का काम हुआ है। सब लोग इस फैसले पर सरकार के साथ हैं लेकिन कुछ लोग इसका भी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 370 को हटाने का विरोध किया। आज भी राहुल गांधी जो बयान देते हैं उसकी पाकिस्तान में तारीफ होती है। उनके बयान को पाकिस्तान अपनी याचिका में शामिल करता है। कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए कि उनके बयान का उपयोग भारत के खिलाफ हो रहा है।
- Details
सिलवासा: कोलकाता में शनिवार को जब विपक्षी दल ममता बनर्जी की अगुवाई में आयोजित महारैली में मोदी सरकार पर हमले बोल रहे थे तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दादरा एवं नगर हवेली की राजधानी सिलवासा में विपक्षियों को कड़ा जवाब दे रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का केवल एक विधायक हैं, लेकिन वहां भाजपा के विरोध में देश के सारे दल इकट्ठा हो गए हैं, क्योंकि हम सत्य के मार्ग पर चलने वाले लोग हैं इसलिए हमारे एक विधायक से भी ये लोग डर गए हैं। सिलवासा में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री ने रैली में कहा कि कुछ लोग खुद को बचाने के लिए सहारा ढूंढ रहें है और मैं देश को आगे ले जाने के लिए सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को लेकर निकल पड़ा हूं।
उन्होनें कहा कि महागठबंधन सिर्फ मोदी के खिलाफ ही नहीं, ये देश की जनता के खिलाफ हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने नाम की जगह काम पर ध्यान दिया हैं। इससे साफ पता चलता हैं कि हमारी नीयत देश के विकास की हैं एक परिवार के विकास की नहीं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






