ताज़ा खबरें
चमोली-बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा: भारी हिमस्खलन में दबे 57 मजदूर
आतिशी ने विपक्षी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई पर अध्यक्ष को लिखा पत्र
असम चुनाव में कांग्रेस वोटर लिस्ट में बदलावों पर रखेगी पैनी नज़र
संभल की मस्जिद में अभी रंगाई पुताई नहीं होगी, हाई कोर्ट का फैसला
विधानसभा में एंट्री रोकने के मुद्दे पर आतिशी ने राष्ट्रपति से मांगा समय
वोटर लिस्ट में हेरफेर के लिए बीजेपी ने दो एजेंसियां की नियुक्ति: ममता
निष्पक्ष निर्वाचन आयोग के बगैर स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते: ममता

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो करने के एक दिन बाद शुक्रवार की सुबह लोकसभा चुनाव 2019 के लिए नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपना नामांकन पत्र वाराणसी के निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावक के तौर पर आईसीएसआर के वैज्ञानिक रमाशंकर पटेल, संघ के पुराना कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता, डोमराज परिवार का जगदीश चौधरी, पाणिनी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य नंदिता शास्त्री और बीएचयू महिला विश्वविद्यालय की पूर्व प्राचार्य अन्नपूर्ण शुक्ला मौजूद थी।

प्रधानमंत्री सुबह 10.32 बजे काशी कोतवाल बाबा काल भैरव का दर्शन-पूजन करने के लिए डी पैरिस होटल से निकले। पीएम मोदी के काल भैरव पहुंचे। मंदिर परिसर में पीएम मोदी का स्वागत तुलसी की माला पहना कर किया गया। काल भैरव मंदिर में पूजा करने के बाद 11 बजे पीएम मोदी कलेक्ट्रेट की तरफ नामांकन के लिए रवाना हो गए। काल भैरव में दर्शन कर के पीएम मोदी मैदागिन, कबीरचौरा, लहुराबीर, अंधरापुल और नदेसर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचें। कलेक्ट्रेट के रायफल क्लब में उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करना था।

नामांकन जुलूस में लोजपा अध्यक्ष राम बिलास पासवान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अलावा एनडीए में शामिल घटक दलों के नेता और केंद्रीय मंत्री शामिल रहेंगे। पीएम मोदी के नामांकन के लिए प्रकाश सिंह बादल, अमित शाह, जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, पीयूष गोयल, पनीर ओ सेल्वम, उद्धव ठाकरे, नितिन गडकरी और सुषमा स्वराज कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट ऑफिस में मौजूद एनडीए नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक डोम राजा परिवार के एक सदस्य के साथ भाजपा कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता और समाज सेविका अन्नपूर्णा शुक्ला बनीं।

इससे पहले 9.40 बजे होटल डी पैरिस में पीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि डगर-डगर में अनुभव करता था कि काशी के कार्यकर्ताओं ने इतनी गर्मी में घर-घर जाकर सबसे आशीर्वाद मांगे। मोदी ने कहा कि मैं भी एक बूथ कार्यकर्ता था। मुझे भी दीवारों पर पोस्टर लगाने का सौभाग्य मिला है। देश भर के कार्यकर्ताओं की मेहनत है कि आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक काशी घाट से पोरबंदर तक उत्साह का माहौल है। देश में लोग खुद कह रहे हैं 'फिर एक बार मोदी सरकार'।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में इतने चुनाव हुए, लेकिन ये चुनाव होने के बाद पॉलिटिकल पंडितों को माथापच्ची करनी पड़ेगी। क्योंकि आजादी के बाद पहली बार प्रो इंकम्बैंसी लहर दिखाई दे रही है। हम सब कार्यकर्ता निमित्म मात्र हैं और जनता चुनाव लड़ रही है। जनता 5 साल के अनुभव के आधार पर अनेक आशा, आकांक्षा लेकर हमसे जुड़ गई है। जनता ने पूरे देश के राजनीतिक चरित्र को बदल दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि जनता ने सरकार चुनने का मन बना लिया है। इतिहास का ये पहला मौका है कि इस तरह का चुनाव हो रहा है। जनता हमें जैसा प्यार दे रही है उसका हर पल आभार जताना होगा। कार्यकर्ता का परिश्रम और लोगों का प्रेम, ऐसा कल का अद्भुत अनुभव था। सरकार बनाना जनता का काम है और सरकार चलाना हमारी जिम्मेदारी है और ये जिम्मेदारी मैंने पूरी ईमानदारी से निभाई है। आपको मैं कार्यकर्ता के तौर पर हिसाब देता हूं। कार्यकर्ता के नाते पार्टी ने 5 साल में मुझसे जितना समय मांगा, जहां मांगा मैंने एक बार भी मना नहीं किया।

पीएम ने कहा कि मेरे भीतर के कार्यकर्ता को मैंने कभी मरने नहीं दिया। प्रधानमंत्री के रूप में मैं जो जिम्मेदारी निभा रहा हूं उसमें भी और एक सांसद के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी के प्रति उतना ही सजग हूं। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि इस चुनाव के दो पहलू हैं, पहला काशी लोक सभा जीतना। मेरे हिसाब से ये काम कल पूरा हो गया है। दूसरा काम अभी बाकी है वो है पोलिंग बूथ जीतना और एक भी पोलिंग बूथ भाजपा का झंडा झुकने नहीं देना है। वोट का महत्व बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक-एक वोट बहुत महत्वपूर्ण होता है। भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते बनारस वालों की कठिनाई बहुत है। क्योंकि और जगह तो सबका उम्मीदवार साथ चलकर प्रचार करता है लेकिन आप इतने काम नसीब हैं कि आपका उम्मीदवार तो पर्चा भरकर ही यहां से चला जायेगा।

जोश भरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में हमें कुछ रिकॉर्ड भी तोड़ने हैं और लोकतंत्र को जीताना है। रिकॉर्ड ये तोड़ना है कि अब तक बनारस में, उत्तर प्रदेश में जितना पोलिंग हुआ है, उससे कहीं ज्यादा वोटिंग हो। दुनिया को दिखा देना है कि मतदान के सारे रिकॉर्ड हम तोड़ देंगे। बनारस का तुनाव ऐसा होना चाहिए कि देश के राजनीतिक पंडितों को उस पर किताब लिखने का मन हो जाए।

पीएम मोदी ने बताया कि कल सोशल मीडिया पर लोगों ने मुझे बहुत डांटा कि रोड शो बंद कर दीजिए, अपनी सुरक्षा का ध्यान रखिए। लेकिन मोदी का कोई ध्यान रखता है तो इस देश की करोड़ों माताएं। वे शक्ति बनकर मेरी सुरक्षाकवच बनती हैं। मेरी एक इच्छा है जो मैं गुजरात में भी पूरा नहीं कर पाया। शायद बनारस वाले मेरी वो इच्छा पूरी सकें, मैं चाहता हूं कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदान 5% ज्यादा होना चाहिए। हमें तय करना चाहिए कि अगर हमारे पोलिंग बूथ में 100 वोट पड़ते हैं तो 105 माताओं-बहनों के पड़ें। दूसरा जो इस बार पहली बार वोट दे रहा है, उनकी लिस्ट बनाइए, उन सबको बुलाइए।

पीएम मोदी ने कहा कि उम्मीदवार चाहे किसी भी पार्टी का हो वो मेरा दुश्मन नहीं है। हम सब समान है। दूसरा उम्मीदवार भी देश के लोकतंत्र को मजबूत करने आया है। इसलिए इस बात पर चर्चा ना करें। ये चुनाव आम चुनाव नहीं है। ये चुनाव 21वीं सदी के बदलाव का चुनाव है। मुझे हर पोलिंग बूथ जीतना है। जैसे श्रीकृष्ण ने गोवर्धन उठाया था, सभी की मदद से हमें 21वीं सदी में भारत मां को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख