ताज़ा खबरें
संविधान को कमजोर करने के प्रयास कर रही बीजेपी सरकार: प्रियंका गांधी
यह दिल्ली की जनता का जनादेश है, हम इसका सम्मान करते हैं: आतिशी

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 13 साल की एक लड़की पर पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने तलवार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच मोबाइल चार्जर को लेकर झगड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने लड़के को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मेला मार्ग पर सरेराह ऐसी वारदात होते देख राहगीर कुछ देर के लिए हैरान रह गए। हालांकि बाद में लोगों हमलावर युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक और किशोरी के बीच मोबाइल फोन के चार्जर को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी आकाशदीप ने अस्पताल जाकर घायल लड़की का हालचाल लिया। पीड़ित लड़की गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। जिलाधिकारी ने उसे हरसंभव इलाज का आश्वासन दिया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख