ताज़ा खबरें
भारतीयों के साथ अमेरिकी व्यवहार पर संसद में हंगामा, लोकसभा स्थगित
अमेरिका ने भारतीयों को किया डिपोर्ट - हथकड़ी लगा संसद पहुंचा विपक्ष
जनगणना में विलंब से सामाजिक 'नीतियों-कार्यक्रमों' को नुकसान: कांग्रेस
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60.44 फीसदी मतदान, आठ को आएंगे नतीजे
गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

देवरिया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज (सोमवार) ‘बुलेट ट्रेन’ के जरिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन साल का कार्यकाल गुजरने के बाद भी यह घोषणा जमीन पर नहीं उतरी है, ऐसे में केन्द्र को जल्दी करनी चाहिये, क्योंकि अगली बार उसे मौका नहीं मिलेगा।अखिलेश ने यहां सपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में मोदी सरकार की ‘बुलेट ट्रेन’ परियोजना पर तंज करते हुए कहा ‘‘हम तो मेट्रो चला रहे हैं। आपकी बुलेट ट्रेन कहां है। अब तो आपकी सरकार को बने तीन साल हो गये। वह ट्रेन कहां गयी। अगली बार तो आपको मौका नहीं मिलेगा। इसलिये जल्दी करो।’’ उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा ‘‘आप तो तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। वहां मेट्रो नहीं बनवा पाये। हमने तो तीन जगह मेट्रो बनवायी है।’’ मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग कोई काम जमीन पर नहीं उतार पाये। फिर जवाब दे रहे हैं और कह रहे हैं कि हम रमजान में ज्यादा और दीवाली में कम बिजली देते हैं। अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में परीक्षाओं में बहुत नकल होने की बात कही है। मैंने कहा कि अभी कहीं परीक्षा हो रही हो तो बताएं। भाजपा की सरकार में ही पेपर आउट करने वाले पकड़े गये हैं। उन्होंने कहा कि मोदी बताएं कि जब अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत आये थे, तब आपने किसकी नकल करके सूट बनवाया था। हम जानते हैं कि दुनिया के किसी दूसरे हिस्से में कोई बड़ा आदमी था, उसने अपने सूट पर महीन अक्षरों में नाम लिखवाकर डिजायन बनवाया था।, वही काम मोदी ने किया।

उन्होंने पीएम मोदी पर नोटबंदी को लेकर हमला किया। पीएम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नोट काला या सफेद नहीं होता लेकिन लेनदेन काला-सफेद होता है। मोदी की मन की बात पर कटाक्ष करते हुए कहा कि काम की बात भी कभी कर लें। भाजपा वाले पूछते हैं कि सपा अपना काम बताएं, हम कहते हैं आप तीन साल का ब्योरा दें। उन्होंने कहा कि हम कहते हैं काम, उपलब्धियों की बहस होनी चाहिए। पीएम मोदी इस पर जहां बहस करना चाहें, मैं तैयार हूं। फिर चाहे वह गंगा मैया के पास हो या फिर खजांची वाली जगह। अखिलेश ने कहा कि जनता के मुद्दे हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार कई जगह है। अगर उन्हें (पीएम मोदी) किसानों का कर्ज माफ करना है, तो वे केंद्र सरकार में हैं और ऐसा वह कभी भी कर सकते हैं। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ आदि में उनकी भाजपा सरकार है, वहां वो कर्ज माफ कर सकती है। मायावती पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बुआ, तो कभी भी भाजपा के साथ रक्षा बंधन मना सकती हैं। आप लोग उनसे सावधान रहें। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता को धन्यवाद दिया और वोट की अपील की। यूपी के 11 जिलों में आज (सोमवार) पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है और उधर सपा मुखिया और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देवरिया में छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। छठे चरण के लिए 4 मार्च को मतदान होना है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख