ताज़ा खबरें
अमेरिका ने भारतीयों को किया डिपोर्ट - हथकड़ी लगा संसद पहुंचा विपक्ष
जनगणना में विलंब से सामाजिक 'नीतियों-कार्यक्रमों' को नुकसान: कांग्रेस
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60.44 फीसदी मतदान, आठ को आएंगे नतीजे
गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

इलाहाबाद: इलाहाबाद के कोरांव में कांग्रेस प्रत्याशी राम कृपाल के समर्थन में जनसभा करने आए राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार यूपी में बनी तो युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कोल बिरादरी को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने का वादा किया। राहुल गांधी शाम चार बजे इलाहाबाद पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि केंद सरकार ने ढाई साल में 40 उद्योगपतियों को एक लाख 40 हजार करोड़ का कर्ज माफ कर फायदा पहुंचाया। प्रदेश में उद्योग व्यापार का जिलों के आधार पर विकास होगा। राहुल गांधी ने इलाहाबादी अमरूद को वैश्विक पहचान दिलाने का भरोसा भी दिलाया। कहा कि इलाहाबाद का खास लाल अमरूद पूरी दुनिया में पहचाना जाएगा। रैली के दौरान राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नीयत साफ नहीं है और वह सिर्फ वादे करना जानते हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह किसानों का कर्ज माफ करना चाहते हैं तो वह केन्द्र से भी ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए वह कैबिनेट की बैठक बुलाकर ऐसा कर सकते हैं और उन्हें इसके लिए यूपी में सरकार बनाने की जरूरत नहीं है। इससे पहले बांदा की रैली में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी एक हिंदुस्तानी से दूसरे हिंदुस्तानी को लड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि जब से सपा और कांग्रेस गठबंधन हुआ है तब से उनकी हंसी गायब हो गई है।

पहले उनका मूड अच्छा रहता था लेकिन जब से गठबंधन हुआ हुआ है तब से उनकी मुस्कराहट गायब हो गई है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख