ताज़ा खबरें
राहुल गांधी बेगुसराय में 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा में हुए शामिल
यूपी: पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के दस ठिकानों पर ईडी के छापे
सेंसेक्स 3000 अंक गिरा, निफ्टी भी 1000 अंक लुढ़का, 19 करोड़ स्वाहा
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन

जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले से जो खबर सामने आई है उसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पुलिस के मुताबिक, महिला के पूर्व पति समेत तीन वहशियों ने महिला के साथ पहले गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और उसके बाद उसके गुप्तांग में डंडा डाल दिया। जिसके बाद महिला की मौत हो गई। सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर बीएन सिंह ने बताया कि महिला के पूर्व पति को गिरफ्तार कर लिया गया और बाकियों की सरगर्मी के साथ तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार की रात को काली पुजा के मौके पर महिला थिएटर गई थी। वहां से महिला के पूर्व पति और उसके दो साथियों ने जबरदस्ती उसे गांव के एक खेत में लेकर गए, जो नारायणपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। पुलिस ने बताया कि महिला से रेप के बाद उन दरिंदों ने उसके गुप्तांग में डंडा डाल दिया। अगली सुबह दर्द से कराहती महिला की आवाज सुनकर गांव वालों ने उसे नारायणपुर टाउन के एक हॉस्पीटल में लेकर गए। वहां से उसे जामताड़ा सदर अस्पताल में भेजा गया। लेकिन, वहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि जब महिला को उन लोगों ने खेत में पाया तो वहां पर उसने अपने पूर्व पति और उसके दो साथियों को गैंगरेप का कसूरवार बताया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख