ताज़ा खबरें
जिस हॉस्पिटल से बच्चा चोरी हो, उसका लाइसेंस रद्द करो: सुप्रीम कोर्ट
गड़े मुर्दे मत उखाड़ो भारी पड़ेगा, हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ: सुमन
बंगाल में मालदा और मुर्शिदाबाद के बाद अब सिलीगुड़ी में भड़की हिंसा
प्रयागराज में दलित को जिंदा जलाकर मारा, कानून व्यवस्था ध्वस्त: राय
बाबासाहेब को हराने के लिए बीजेपी के वैचारिक पूर्वज जिम्मेदार थे: खड़गे
बाबा साहेब को कांग्रेस ने अपमानित किया, दो बार हरवाया: पीएम मोदी

लंदन: जीवन की गुणवत्ता पर एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण के मुताबिक, ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना रहने के लिए दुनिया में सर्वोत्तम शहर है। दुखद बात ये है कि इस सूची में चोटी के 100 में भारत का एक भी शहर नहीं है।जहां लंदन, पेरिस और न्यूयार्क शीर्ष 30 शहरों में जगह बनाने में नाकाम रहे, वहीं बगदाद विश्व में सबसे खराब शहर नामित किया गया। भारतीय शहरों में हैदराबाद 139वें पायदान पर रहा, जबकि पुणे 144वें, बेंगलूरु 145वें, चेन्नई 150वें, मुंबई 152वें, कोलकाता 160वें और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 161वें स्थान पर रही। 18वें मर्सर क्वालिटी ऑफ लाइफ अध्ययन के मुताबिक, करीब 18 लाख की आबादी वाला विएना शहर विश्व का सर्वोत्तम शहर है, जबकि इसके बाद ज्यूरिख, ऑकलैंड, म्यूनिख और वैंकुअर का स्थान आता है। इस अध्ययन में विश्व के 230 शहरों की सामाजिक, आर्थिक स्थितियों की समीक्षा की गई है।

इस अध्ययन में सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास एवं पर्यावरण की समीक्षा की गई। गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी कंपनियां अपनी इकाइयां कहां ले जाएं और कर्मचारियों को कितनी तनख्वाह दें, इसका आकलन करने के लिए वे उपभोक्ता चीजों को ध्यान में रखती हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख