ताज़ा खबरें
जिस हॉस्पिटल से बच्चा चोरी हो, उसका लाइसेंस रद्द करो: सुप्रीम कोर्ट
गड़े मुर्दे मत उखाड़ो भारी पड़ेगा, हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ: सुमन
बंगाल में मालदा और मुर्शिदाबाद के बाद अब सिलीगुड़ी में भड़की हिंसा
प्रयागराज में दलित को जिंदा जलाकर मारा, कानून व्यवस्था ध्वस्त: राय
बाबासाहेब को हराने के लिए बीजेपी के वैचारिक पूर्वज जिम्मेदार थे: खड़गे
बाबा साहेब को कांग्रेस ने अपमानित किया, दो बार हरवाया: पीएम मोदी

कराची: पाकिस्तान ने अरब सागर तट के पास अपने जलक्षेत्र का कथित उल्लंघन करने को लेकर पिछले दो दिनों से अधिक समय में 88 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी 16 नौकाएं भी जब्त की हैं। डॉक्स पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय मछुआरों को :पाकिस्तानी: समुद्री सुरक्षा एजेंसी :एमएसए: ने गिरफ्तार किया है, जब वे लोग अरब सागर में पाकिस्तानी जल क्षेत्र में मछली पकड़ रह थे। उन्होंने बताया, ‘‘उनकी :भारतीय मछुआरों की: 16 नौकाएं भी एमएसए ने जब्त की हैं। बाद में उन लोगों को पुलिस को सौंप दिया गया, जहां से उन्हें संबद्ध अदालतों में पेश किया जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि कुल 88 मछुआरों में 40 को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य 48 को कल गिरफ्तार किया गया। डॉक पुलिस ने गिरफ्तार भारतीय मछुआरों के खिलाफ सरकार की ओर से विदेशी अधिनियम और मछली पालन अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान और भारत अक्सर एक दूसरे के मछुआरों को अपने जलक्षेत्र में पकड़ा करते हैं। उनमें से कुछ ने स्वदेश भेजे जाने से पहले बरसों जेल में बिताया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख