ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

ईंटानगर: अरुणाचल प्रदेश में एक बस पलट जाने से उसमें सवार चार भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान की जान चली गयी. शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में 20 यात्रियों से भरी एक बस चट्टान से टकरा गई। चट्टाने से टकराने के बाद बस खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस इलाके के बारे में बताया गया है कि इस इलाके में सड़कों की हालत काफी खराब है। यहां गाडिय़ों के रास्ते कभी आसान नहीं रहते हैं।

इस घटना के बाद सेना के जवानों ने आकर बचाव कार्य किया और सभी यात्रियों को निकाला। जिसमें चार जवान शहीद हो गए. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

नई दिल्‍ली: अरुणाचल प्रदेश में शनिवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. दोपहर करीब 12 बजे अरुणाचल में तेजू से 114 किमी दूर यह भूकंप आया। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई.भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग डर के मारे इमारतों से बाहर आ गए। भूकंप के फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले बीती 9 मई को उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.1 मापी गई. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-तजाकिस्तान सीमा के निकट था।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली व एनसीआर में भूकंप के 'मध्यम' झटके महसूस किए गए। श्रीनगर के मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार भूकंप के झटके घाटी व जम्मू क्षेत्र में महसूस किए गए। बहुत से जगहों पर लोग दहशत से अपने घरों, कार्यालयों से बाहर निकल आए।

ईटानगर: सीमा पर चीन घुसपैठ करने की अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पिछले हफ्ते चीनी सड़क निर्माण दल के कर्मी अरुणाचल प्रदेश के तूतिंग क्षेत्र में एक किलोमीटर तक घुस आए थे। भारतीय सैनिकों के विरोध करने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि असैन्य दल सड़क निर्माण से जुड़ी गतिविधियों के लिए आए थे, लेकिन भारतीय सैनिकों के विरोध करने पर खुदाई करने वाले कई उपकरण वहीं छोड़कर लौट गए। अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक चीनी दल में सैनिकों के साथ असैन्य लोग भी थे। यह घटना 28 दिसंबर की है।

सड़क बना रहे थे मजदूर

करीब चार महीने पहले सिक्किम सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच डोका ला गतिरोध खत्म हुआ था। सूत्रों ने बताया कि 28 दिसंबर को तूतिंग क्षेत्र में भारतीय सीमा प्रहरियों ने भारतीय क्षेत्र में एक किलोमीटर अंदर कुछ चीनियों को सड़क बनाने से जुड़ा काम करते देखा। दोनों पक्षों के बीच कोई टकराव नहीं हुआ और इस मुद्दे को स्थापित प्रणाली के माध्यम से सुलझाया जा रहा है।

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के नियाउसा स्थित सेना के ठिकाने (सीओबी) पर संदिग्ध उग्रवादियों ने सोमवार देर रात हमला किया। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस बीच, पुलिस ने इस हमले के पीछे नगा उग्रवादी संगठन एनएससीएन खपलांग गुट का हाथ होने की आशंका जताई है।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इस हमले में जानमाल के किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि संभवत: इस हमले को एनएससीएन (के) के उग्रवादियों ने अंजाम दिया है।

कोहिमा में रक्षा प्रवक्ता कर्नल चिरणजीत कंवर ने बताया कि लोगों के एक समूह ने देर रात लगभग सवा एक बजे लोंगडिंग जिले के नियाउसा में स्थित कंपनी ऑपरेटिंग बेस (सीओबी) पर छोटे हथियारों से पांच से 10 राउंड गोलियां चलाई और एक लाथोड ग्रेनेड दागा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख