- Details
नई दिल्ली: अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा दिए गए दान और चढ़ावे के प्रबंधन में कथित गड़बड़ियों का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इस संबंध में शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें दान और चढ़ावे के प्रबंधन में कथित हेराफेरी की जांच कराने की मांग की गई है। मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक इसकी चर्चा तेज हो गई है।
दान में कथित गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग
याचिकाकर्ता और अधिवक्ता अनूप प्रकाश अवस्थी ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि कथित अनियमितताओं के मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया जाए। साथ ही अदालत की निगरानी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से मामले की जांच कराने पर भी विचार करने की मांग की गई है। याचिका में दान और चढ़ावे के प्रबंधन से जुड़े पहलुओं की विस्तृत जांच की आवश्यकता बताई गई है।
यह मुद्दा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उठाए जाने के बाद व्यापक चर्चा का विषय बना।
- Details
आगरा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि जब तक कारोबारी वर्ग संपन्न नहीं होगा, तब तक देश खुशहाली के रास्ते पर आगे नहीं बढ़ सकता। अखिलेश यादव ने ‘विजन इंडिया (पीडीए)’ संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं आगरा इसलिए आया हूं कि छोटे कारोबारी क्यों बर्बाद हो रहे हैं, इस बारे में आप लोगों के सुझाव ले सकूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम भारत को नए स्वरूप में देखना चाहते हैं, तो ‘विजन इंडिया’ की शुरुआत इसी विषय से करेंगे कि छोटे कारोबार क्यों बर्बाद हो रहे हैं।’’
सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘जब तक हमारा कारोबारी वर्ग संपन्न नहीं होगा, तब तक हम खुशहाली का रास्ता नहीं अपना सकते। इसलिए हमें व्यापक सोच के साथ छोटे कारोबार और छोटे कारोबारियों की समस्याओं पर बात करनी होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि छोटे कारोबारियों की समस्याओं, चुनौतियों, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को तब तक नहीं समझा जा सकता, जब तक उन्हें विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत नहीं किया जाता। उनकी समस्याओं और कारोबार की प्रकृति को समझे बिना उनका समाधान संभव नहीं है।’’
- Details
लखनऊ: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी का मामला अब गंभीर होता जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने की मांग की थी। इसके कुछ ही घंटों बाद राज्य सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया।
एसआईटी में लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत (आईएएस), आईजी रेंज किरन एस. (आईपीएस) और वित्त विभाग के विशेष सचिव नीलरतन को शामिल किया गया है। टीम को 7 दिनों के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट और 15 दिनों के अंदर अंतिम रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भविष्य में ऐसी किसी भी संभावित अनियमितता को रोकने के लिए सुझाव भी देने होंगे।
इस बीच, मंदिर कर्मचारी लवकुश मिश्रा (27) के घर से करीब 10 लाख रुपये बरामद होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ रकम गोबर में दबाकर छिपाई गई थी, जबकि बाकी पैसे एक बक्से में रखे मिले। हालांकि, बरामद धनराशि का स्रोत अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
- Details
लखनऊ: इंडिया गठबंधन की बैठक पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि तमाम लीडर्स में ये तय हुआ है कि गठबंधन को और मजबूत करना है। मंगलवार (9 जून) को लखनऊ में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन तभी और मजबूत होगा जब यूपी में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला हम लोग करेंगे और उन्हें हटा देंगे। बीजेपी को जब हटा दिया जाएगा तब इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा।
पीएम मोदी के रिकॉर्ड पर क्या बोले?
पंडित जवाहर लाल नेहरू के प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड पीएम नरेंद्र मोदी 10 जून को तोड़ देंगे। इस पर अखिलेश यादव ने कहा, "मेरे साथ आप पेट्रोल पंप पर चलो। शायद आजादी के बाद इतना महंगा डीजल-पेट्रोल कभी नहीं बिका होगा। लोगों ने आपदा में आविष्कार किया है। सिलेंडर को चूल्हा बना लिया है। जिस रसाई गैस के सिलेंडर का इतना प्रचार किया गया, सुना है सरकार वो भरवा ही नहीं पा रही है।" इसके आगे उन्होंने कहा, "अगर डीजल-पेट्रोल में इथनॉल न मिलाया जाए तो न जाने कितनी कीमत होगी...ये 12 सालों में कितनी बड़ी उपलब्धि है कि सबसे महंगा पेट्रोल मिल रहा है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






