ताज़ा खबरें
महाकुंभ हादसा:अस्पतालों के बाहर खड़े परिजनों को नहीं दिया जा रहे शव

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बीच मतभेद दूर करने के लिए सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव शुक्रवार को संसदीय बोर्ड की अहम बैठक बुला सकते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को लखनऊ में यादव परिवार की भी बैठक होनी है। सूत्रों का कहना है कि यह संभव है कि मुलायम सिंह अगले एक दो दिनों में संसदीय बोर्ड की बैठक बुलकर कोई रास्ता निकालने का प्रयास करें। संभवत: यह बैठक शुक्रवार को हो। मुलायम लगातार दो दिनों से यूपी के सियासी संकट पर मंथन कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए शिवपाल यादव ने बुधवार को दिल्ली पहुंचकर करीब पौने चार घंटे तक मुलायम के घर पर मंथन किया। उन्होंने अपनी नाराजगी सपा प्रमुख के सामने रखीं। अखिलेश के कड़े रुख के चलते फिलहाल कोई रास्ता नहीं निकला है। पढे़ं: मुलायम से मिले शिवपाल, अखिलेश झुकने को तैयार नहीं शिवपाल दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर मुलायम के घर अपने बेटे आदित्य के साथ पहुंचे थे। वे शाम छह बजे बाहर निकले। मीडिया से बात किए बिना वे सीधे यूपी सदन चले गए। यूपी सदन पहुंचकर शिवपाल ने कहा कि उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है उसे वे बखूबी निभाएंगे। मंत्री पद पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी मैं मंत्री बना हुआ हूं। वहीं, अखिलेश यादव ने भी बुधवार को लखनऊ में कहा कि यह परिवार का झगड़ा नहीं है बल्कि सरकार का झगड़ा है।

नई दिल्ली: प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मंत्रिमंडल में अहम विभागों से बेदखल किए गए सपा नेता शिवपाल यादव ने बुधवार को दिल्ली पहुंचकर करीब पौने चार घंटे तक मुलायम के घर पर मंथन किया। उन्होंने अपनी नाराजगी सपा प्रमुख के सामने रखीं। अखिलेश के कड़े रुख के चलते फिलहाल कोई रास्ता नहीं निकला है। शिवपाल दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर मुलायम के घर अपने बेटे आदित्य के साथ पहुंचे थे। वे शाम छह बजे बाहर निकले। मीडिया से बात किए बिना वे सीधे यूपी सदन चले गए। यूपी सदन पहुंचकर शिवपाल ने कहा कि उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है उसे वे बखूबी निभाएंगे। मंत्री पद पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी मैं मंत्री बना हुआ हूं। शिवपाल-मुलायम की बैठक के बीच में ही सुभाष चंद्रा भी शाम पांच बजे मुलायम के घर पहुंचे। चंद्रा हाल ही में भाजपा के समर्थन से जीतकर राज्यसभा में पहुंचे। इस बीच मंत्री पद से बर्खास्त किए गए गायत्री प्रजापति ने भी सुबह मुलायम के आवास पर पहुंचकर अपना पक्ष रखा। सूत्रों ने कहा कि संभव है कि मुलायम अगले एक दो दिनों में संसदीय बोर्ड की बैठक बुलकर कोई रास्ता निकालने का प्रयास करें। संभवत: यह बैठक शुक्रवार को हो। मुलायम लगातार दो दिनों से यूपी के सियासी संकट पर मंथन कर रहे हैं। मुख्य सचिव दीपक सिंघल को हटाए जाने के बाद सपा नेता अमर सिंह भी मंगलवार को मुलायम से मिले थे। सूत्रों ने कहा मुलायम अपने भाई शिवपाल का सम्मान तो चाहते हैं लेकिन अखिलेश को भी कमजोर नहीं करना चाहते।

रामपुर: सपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आजम खां ने आज आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हाल ही में आये इस बयान को लेकर उन पर निशाना साधा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की अनदेखी राजनीतिक कारणों से की जा रही है। आजम ने कहा, ‘‘अगर संघ प्रमुख की जानकारी इतनी कम है तो उन्हें भगवा संगठन में सर्वोच्च पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं विवाद में नहीं पड़ना चाहता। लेकिन मैं संघ प्रमुख मोहन भागवत को निश्चित रूप से सलाह दूंगा कि भीमराव अंबेडकर द्वारा बौद्ध धर्म को अपनाने से पहले व्यक्त किये गये उनके विचारों का गहन अध्ययन करें।’’ सपा नेता ने बसपा पर भी निशाना साधा और दावा किया कि बसपा के संस्थापक कांशीराम ने अयोध्या में विवादित स्थल पर शौचालय बनाने के अधिकार की मांग की थी। उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में बसपा की भूमिका अस्वीकार्य है। कांशीराम यह समझने में नाकाम रहे कि पूजा का स्थान पूजास्थल ही रहना चाहिए।’’

मिर्जापुर (यूपी): कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा कर रहे हैं। उनकी इस यात्रा को आम जनता का भी समर्थन मिलता दिख रहा है। इस यात्रा के तहत राहुल बुधवार को मिर्जापुर पहुंचे और खाट सभा की। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष ने लोगों को संबोधित किया और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। राहुल गांधी की सभा खत्‍म होते ही स्‍थानीय लोग खाट लेकर चलते बने। कुछ ऐसे लोग भी नजर आए जो खाट न मिल पाने के चलते निराश थे। राहुल गांधी की सभा में एक बार फिर खाट की लूट मचने की घटना सुर्खियों में आ गई। इस दौरान घोषणा होती रही कि “खाट छोड़कर चले जाओ” लेकिन लोग खाट लेकर निकलते रहे। बता दें कि इसी तरह की खाट लूट पहले भी राहुल गांधी की देवरिया में खाट सभा में हुई थी। गोरखपुर में भी किसान खाट ले गए थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी खाट सभा का दूसरा चरण बुंदेलखंड से शुरू करेंगे। वे गुरुवार की शाम साढ़े सात बजे चित्रकूट पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं और किसानों से मिलेंगे। रात में आराम करने के बाद वह शुक्रवार को चित्रकूट में रोड शो और खाट सभा करेंगे। इसके लि‍ए करीब 2000 खाट का इंतजाम किया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख