- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ‘समाजवादी कुनबे’ में छिड़ी वर्चस्व की जंग के बीच सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की अगुवाई में एक महागठबंधन बनने की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है और आगामी 5 नवम्बर को पार्टी के रजत जयन्ती कार्यक्रम में इस सिलसिले में कोई अहम एलान हो सकता है। सपा के प्रान्तीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आज (बुधवार) पार्टी राज्य मुख्यालय पर संवाददाताओं से संक्षिप्त बातचीत में सभी लोहियावादी और चौधरी चरण सिंह वादी लोगों को एक मंच पर लाने की जरूरत बतायी। उन्होंने कहा, ‘हम किसी भी कीमत पर साम्प्रदायिक शक्तियों को हराना चाहते हैं। इसके लिये लोहियावादी और चौधरी चरण सिंहवादी लोगों को एक मंच पर लाना होगा।’ इस बीच, सपा के सूत्रों ने बताया कि आगामी पांच नवम्बर को आयोजित होने वाले पार्टी के रजत जयन्ती समारोह में शिरकत करने के लिए चौधरी चरण सिंह के पुत्र और राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह, जनता दल यूनाइडेट के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जनता दल सेक्युलर प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा समेत सभी प्रमुख समाजवादी तथा चरणसिंहवादी नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि सपा आगामी 5 नवम्बर को होने वाले कार्यक्रम में अपना शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है और इस मौके पर महागठबंधन का ऐलान होने के मजबूत संकेत हैं।
- Details
इलाहाबाद: दिल्ली-नोएडा (डीएनडी) फ्लाइओवर पर अब टोल टैक्स नहीं लगेगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईवे को टोल फ्री करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। पिछले लंबे वक्त से डीएनडी को टोल फ्री करने की मांग हो रही थी। इस मामले में कई संगठनों ने डीएनडी को टोल फ्री करने के लिए आंदोलन भी किए गए थे। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद आठ अगस्त को अपने फैसले को सुरक्षित रख लिया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तत्काल प्रभाव से टोल टैक्स वसूलने पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि डीएनडी से लागत से ज्यादा वसूली हो चुकी है। डीएनडी के फ्री होने से वहां से आने और जाने वाले लोगों को भारी राहत मिलेगी। गौर हो कि रोजाना दिल्ली और नोएडा से आनेजाने हजारों लोग इस फ्लाइओवर का इस्तेमाल करते हैं। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा था कि 2001 से अब तक कंपनी ने लागत से अधिक की वसूली कर ली है। अर्जी में टोल टैक्स वसूली समाप्त करने की मांग की गयी थी। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से मामले की सुनवाई तीन महीने में पूरी करने को कहा था। डीएनडी पर टोल को फ्री करने के लिए काफी लंबे समय से आंदोलन हुए है। गौर हो कि डीएनडी प्लाइओवर 400 करोड़ रुपए की लागत से बना है और कंपनी अबतक 801.06 करोड़ रुपए वसूल चुकी है।
- Details
लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि कुछ लोग हमारे खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह लोग रथ रोकना चाहते हैं। हमें अब सबको दिखाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रथ भी चलेगा और समाजवादी पार्टी की रजत जयंती भी होगी। जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में बुधवार को रथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उसे सफल बनाने के निर्देश पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिये। उन्होंने कहा कि वक्त आ गया। इसलिए हम जनता के बीच जा रहे हैं। विकास रथ यात्रा जैसी भीड़ पार्टी के रजत जयंती समारोह में भी होगी। उन्होंने दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने का निर्देश बैठक में मौजूद लोगों को दिया। बैठक में मुख्यमंत्री ने रथ यात्रा के संभावित रूट लखनऊ, उन्नाव और कानपुर को लेकर भी चर्चा की।
- Details
बलिया: उत्तर प्रदेश के ‘समाजवादी परिवार’ में झगड़े का मुख्य कारण बताए जा रहे सपा महासचिव अमर सिंह के खिलाफ उनके छोटे भाई अरविन्द सिंह ने मोर्चा खोलते हुए आज कहा कि जो व्यक्ति अपने सगे भाई का ना हुआ, वह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का अपना कैसे हो सकता है। अरविन्द ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि सपा में चल रहे बवाल के लिये अमर परोक्ष तौर पर जिम्मेदार हैं। अमर को पारिवारिक विवाद कराने में महारत हासिल है। वह अपने परिवार में भी यह कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमर के कारण ही उनका अपने माता-पिता से मनमुटाव हुआ था। अमर की वजह से ही अमिताभ बच्चन के परिवार में कलह हुआ तथा उद्योगपति मुकेश अम्बानी और उनके भाई अनिल अम्बानी में विवाद हुआ था। अरविन्द ने कहा कि सपा मुखिया को अपने वश में करके अमर पहले राज्यसभा पहुँचे और फिर दल के महासचिव बन गये। इसके बाद अपने पुराने विरोधी राम गोपाल यादव को सपा से बाहर निकलवाया। अमर अब राम गोपाल की जगह खुद सपा का थिंक टैंक और प्रवक्ता बनना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सत्ता से बाहर करना चाहते हैं, इसीलिए वह सपा में कलह करा रहे हैं। मालूम हो कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कई बार सार्वजनिक मंचों पर परिवार में जारी झगड़े के लिये अमर सिंह को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- 'महाराष्ट्र में हिमाचल की आबादी जितने नए वोटर जोड़े गए': राहुल गांधी
- सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- 'राहुल गांधी विदेश में देश को नुकसान पहुंचाते हैं': विदेश मंत्री जयशंकर
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- 'मेक इन इंडिया' अच्छा आइडिया, सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल
- 'महाकुंभ में भगदड़' को लेकर संसद में हंगामा, बिरला ने जताई नाराज़गी
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
- विकसित भारत की दावा जुमला, ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- आतंकियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को बनाया निशाना, फौजी की मौत
- आप को मिल रही 55 सीटें-महिलाएं जोर लगाए तो 60 ज्यादा: केजरीवाल
- जया बच्चन ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- "संगम में लाशें फेंकी गईं"
- दिल्ली चुनाव: प्रचार खत्म, सभी दलों ने फूंकी जान, 5 फरवरी को वोटिंग
- वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन इलेवन से होगा क्राउड मैनेजमेंट
- महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को अभी तक नहीं दिए गए शव
- 'कुंभकरण 6 महीने जागता था, चुनाव आयोग जागता ही नहीं': केजरीवाल
- दिल्ली में 5 फरवरी को विकास का नया बसंत आने वाला है: पीएम मोदी
- चुनावी साल में बिहार को लेकर केंद्रीय आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं
- गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज