ताज़ा खबरें
जम्मू में मुठभेड़ में सेना के जेसीओ शहीद, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन तय, साथ लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव
झारखंड में बीजेपी को झटका,पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी जेएमएम में शामिल

अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश में घर-घर जाकर चंदा अभियान चलाया जा रहा था, जिसे अब बंद कर दिया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, अब तक 2500 करोड़ से अधिक रुपए जमा हो चुके हैं। अब ट्रस्ट ने डोर-टू-डोर चंदा अभियान को बंद करने का फैसला किया है।

अब केवल ऑनलाइन दे सकते हैं दान

ट्रस्ट के मुताबिक, अब जो लोग मंदिर निर्माण में अपना सहयोग देना चाहते हैं तो लोग ट्रस्ट की वेबसाइट पर ऑनलाइन दान कर सकते हैं। राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि हम मंदिर के सामने एक जमीन के लिए बातचीत कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में मंदिर तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा। विश्व हिन्दू परिषद ने बताया है कि 4 मार्च तक बैंकों की रसीदों के अनुसार, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों ने 25,000 करोड़ रुपये से अधिक दान दिए हैं।

लखनऊ: यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 128 नए मामले आए हैं और राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 2017 है, जिसमें 685 लोग होम आइसोलेशन में हैं। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने आज शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कोरोना के मामले कल के मुकाबले कुछ बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 4,220 लोगों ने तथा अब तक कुल 5,87,070 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया। निजी चिकित्सालयों में 124 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 139 तथा अब तक 5,93,288 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,842 क्षेत्रों में 5,12,181 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,92,790 घरों के 15,29,13,284 जनसंख्या का सवेर्क्षण किया गया है। अपर मुख्य सचिव प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 13 मार्च से 27 मार्च, 2021 से फिर से फोकस टेस्टिंग का अभियान चलाया जायेगा। 

अलीगढ़: 2017 में बुआ-भतीजे की जोड़ी के बाद अब 2022 के लिए सपा-रालोद के गठबंधन पर मुहर लग गई है। आने वाले विधानसभा चुनाव दोनों साथ मिलकर लड़ेंगे। शुक्रवार को टप्पल में हुई महापंचायत में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इसकी घोषणा कर दी। सपा-रालोद का गठबंधन 2022 चुनाव तक रहेगा या नहीं। इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा का गठबंधन टूट गया था। बसपा ने भले ही गठबंधन से किनारा किया हो लेकिन समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल की दोस्ती अभी तक बरकरार है।

रालोद नेतृत्व की ओर से उपचुनाव में भी गठबंधन कायम रखने का दावा किया गया था। हालांकि कुछ सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम को लेकर गठबंधन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। शुक्रवार को टप्पल में हुई किसान महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह एतिहासिक जगह किसान आंदोलन की एतिहासिक भूमि है। यहां हमारे जितने लोग बैठे हैं, उन बुर्जुगों ने चौ. चरण सिंह को देखा है। उनके परिवार, पार्टी के लोग हमारे गठबंधन में हैं। ये लोहिया के लोग हैं, नेताजी के लोग हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख