ताज़ा खबरें
मुर्शिदाबाद हिंसा पीड़ितों से मिले गवर्नर, -बोले जल्द होगी ठोस कार्रवाई
स्टालिन ने शाह पूछा- 'क्या राज्यों के अधिकारों की मांग करना गलत है'
आजम खान को तीन मामलों में मिली जमानत, लेकिन अभी जेल में रहेंगे

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में ब्राह्मण भाजपा के बहकावे में आ गए लेकिन अब पछता रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों को फिर से बसपा के साथ आ जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपाइयों व कांग्रेसियों ने दलितों को पिछले चुनाव में बहकाने की खूब कोशिश की थी और उनके साथ खूब खिचड़ी खाई और खिलाई लेकिन उन्हें दलितों पर गर्व है क्योंकि दलित उनके बहकावे में नहीं आए।

मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की भी भावनाएं समझनी चाहिए। संसद के मानसून सत्र में बसपा के सांसद इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएंगे साथ ही आम मुद्दों को भी उठाया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि भाजपा के खिलाफ पूरे विपक्ष को एकजुट होना चाहिए। मायावती ने खासतौर पर ब्राह्मणों पर फोकस किया।

लखनऊ (जनादेश ब्यूरो): कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी में कांग्रेस में जान फूंकने में जुटी हैं। यूपी दौरे के तीसरे दिन रविवार को उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सि​द्दीकी के आवास पर पत्रकारों से नाश्ते पर बात की। प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में आगामी चुनाव के लिए गठबंधन करने पर कहा कि हमारा मकसद भाजपा को हराना है इसके लिए हम परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेंगे।

उन्होंने कहा कि हम ओपेन माइंडेड हैं पर हमें गठबंधन से नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे हमारे संगठन और पार्टी हित को चोट पहुंचे। हम आगे की परिस्थितियों के हिसाब से अपनी रणनीति तय करेंगे।

इसके पहले शनिवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो बिना रुके और बिना डरे चुनाव तक 24 घंटे काम करें। तभी विधानसभा चुनाव में सही नतीजे मिलेंगे। उन्होंने पिछले डेढ़ साल की पार्टी की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि हमने न्याय पंचायत स्तर तक संगठन पहुंचाया है। इस पर हर कांग्रेसी को गर्व होना चाहिए।

कानपुर: देहात की पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दारोगा एक महिला के ऊपर दोनों टांगे क्रॉस कर के चढ़ा हुआ है। इस घटना की तस्वीर को ट्वीट कर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है। मामला कानपुर देहात के भोगनीपुर थाने की पुखरायां चौकी का है। यहां पुलिस दुर्गदासपुर गांव में किसी को पकड़ने गई थी, जहां यह सब हुआ। अखिलेश यादव ने इस तस्वीर को ट्वीट कर लिखा है कि, "उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कृपा पात्र बने कुछ पुलिस कर्मियों के दुर्व्यवहार से प्रदेश की समस्त पुलिस की छवि धूमिल होती है। भाजपा के शासन में दुशासन की कमी नहीं। घोर निंदनीय। #नहीं_चाहिए_भाजपा।"

वहीं, इस मामले में कानपुर देहात के एस पी का कहना है कि "तस्वीर में दिखने वाली आरोपी के गांव की महिला ने दारोगा का कॉलर पकड़ के खींचा, जिससे शायद वह गिर गई, उसके साथ चौकी इंचार्ज भी गिर गया। महिला ने कॉलर छोड़ा तो वह वहां से चला गया। लेकिन महिला की तहरीर पर दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आगे इस मामले की जांच की जा रही है।"

लखनऊ: यूपी सरकार ने कोविड संक्रमण के खतरे के मद्देनजर कांवड़ यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार के साथ बातचीत के बाद कांवड़ संघों ने यात्रा न करने पर सहमति दे दी है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार से यात्रा के आयोजन पर पुनर्विचार करने को कहा था। यात्रा को लेकर कांवड़ संघों की तैयारियों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और डीजीपी मुकुल गोयल को कांवड़ संघों से बातचीत करने का निर्देश दिया था। सरकार की कोशिशों से कांवड़ संघ मान गए।

शनिवार को देर शाम राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार की अपील पर कांवड़ संघों ने यात्रा स्थगित करने का फैसला किया। इस फैसले से यात्रा को लेकर जारी गतिरोध दूर हो गया है। अब कांवड़ यात्रा से जुड़े दोनों राज्यों उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में यह यात्रा स्थगित रहेगी। कांवड़ यात्रा 25 जुलाई से शुरू होनी थी। उत्तराखंड सरकार ने पहले ही कांवड़ यात्रा स्थगित करने का फैसला ले लिया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख