ताज़ा खबरें
प्रयागराज में बुलडोजर एक्शन को सुप्रीम कोर्ट ने अमानवीय-अवैध बताया
अमेरिका ने भारत को दी कृषि उत्पादों पर 100 फीसद टैरिफ की धमकी

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ का विभूतिखंड इलाका बुधवार को गोलियां की आवाज से गूंज उठा। हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी। फायरिंग के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख का एक साथी भी घायल हो गया। देर शाम हुई हत्या की खबर से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

लखनऊ के विभूतिखंड इलाके के व्यस्ततम चौराहे पर देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। हथियारबंद हमलावरों ने वहां मौजूद मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और मुख्तार गिरोह के खास अजीत सिंह पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद हमलावर भाग गए। गोली लगने से पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका साथी मोहर सिंह बुरी तरह घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखनऊ में देर शाम हुई फायरिंग की खबर लगते ही पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर घटना स्थल पर पहुंचे।

अजीत सिंह आजमगढ़ के सगरी से विधायक सर्वेश सिंह की हत्या में गवाह थे। उनकी 19 जुलाई 2013 में हत्या कर दी गई थी। अजीत के घर वालों ने गुड्डू सिंह और उसके साथियों पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या का आरोप लगाया है।  

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख