ताज़ा खबरें
बकाया नहीं दिया तो झारखंड से कोयला-खनिज नहीं जाने देंगे: मुख्यमंत्री
इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से लिया वर्ल्ड कप का बदला, सेमीफाइनल में हराया
भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर, घमंड में किसानों को धमका रहे: कांग्रेस
किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते:कोर्ट
चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों संग बैठकें करके मुद्दों को हल करें:सीईसी
पंजाब:प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया, कई नजरबंद
डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
महाराष्ट्रः बीड के सरपंच हत्याकांड में घिरे मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा

मंडी धनौरा (अमरोहा): थाने पहुंची 12 वर्षीय किशोरी ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस को बताया कि पिता बीते दो महीने से चाकू से डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा रहा है। पड़ोसियों से जब इसकी जानकारी आरोपी की दूसरी पत्नी को हुई तो उसने पति की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद वह पड़ोसियों के साथ बच्ची को लेकर थाने पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पेशे से मजदूर कस्बे के निवासी करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की दो शादियां हुईं हैं।

पहली पत्नी नौगावां सादात में रहती है जबकि वह यहां दूसरी पत्नी के साथ रहता है। पहली पत्नी से उसको हुई बेटी भी उसके साथ ही रहती है। आरोप है कि बीते दो महीने से पिता चाकू से डरा-धमकाकर 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस बाबत किसी को भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था। किशोरी ने गुरुवार को मोहल्ले के कुछ लोगों को पूरा घटनाक्रम बताया। मोहल्लेवासियों से मिली जानकारी पर आरोपी की दूसरी पत्नी ने पति की पिटाई कर दी। इसके बाद सौतेली मां मोहल्लेवासियों के साथ बच्ची को लेकर थाने पहुंची।

बच्ची ने पुलिस अधिकारियों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद किशोरी की सौतेली मां ने आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मुकेश कुमार प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लड़की की मां की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख