ताज़ा खबरें
चमोली-बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा: भारी हिमस्खलन में दबे 57 मजदूर
आतिशी ने विपक्षी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई पर अध्यक्ष को लिखा पत्र
असम चुनाव में कांग्रेस वोटर लिस्ट में बदलावों पर रखेगी पैनी नज़र
संभल की मस्जिद में अभी रंगाई पुताई नहीं होगी, हाई कोर्ट का फैसला
विधानसभा में एंट्री रोकने के मुद्दे पर आतिशी ने राष्ट्रपति से मांगा समय
वोटर लिस्ट में हेरफेर के लिए बीजेपी ने दो एजेंसियां की नियुक्ति: ममता
निष्पक्ष निर्वाचन आयोग के बगैर स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते: ममता

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज झांसी में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में बुंदेलखण्ड में कई योजनाएं शुरू की थी। यहां स्कूल और मेडिकल कालेज की जर्जर इमारतों की मरम्मत कराई। यहां समाजवादी सरकार में ही सैनिक स्कूल के लिए जमीन दी। झांसी में फ्लाई ओवर का काम शुरू कराया था वह अब तक अधूरा पड़ा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिला। ललितपुर में हमने सबसे बड़ा बिजली का प्लांट लगवाया था। हमारी सरकार आने पर सोलर बिजली फ्री में दी जायेगी। हमने मेरिट के आधार पर पुलिस में भर्तियां की।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार न तो विकास कर पाई है और नहीं सीमाओं की सुरक्षा कर पाई है। हर दिन जवान शहीद हो रहे हैं। हमारा बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन है जो देश की राजनीति को बदल देगा। भाजपा गरीबों के दुश्मन हैं। देश में नया प्रधानमंत्री बनाना हैं। झांसी में गठबंधन के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्याम सुन्दर सिंह के पक्ष में उन्होंने जनता से मतदान की अपील की।

यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जो सन् 2014 में कहा था उसे याद करिए, मोदी जी यहां आए तो कच्छ की कहानी सुना रहे थे। उन्होंने पानी के लिए जो वादे किए थे वे क्या पूरे हो गए? यहां के सांसद ने, जो पानी की मंत्री थी, उन्होंने कहा था कि गंगा साफ नहीं हुई तो उनकी बात हम नहीं कह सकते पर यहां तो पानी नहीं, डूबने के लिए कहीं और जाना पड़ेगा। उनसे मंत्रालय भी छिन गया। वादा तो यह भी था कि बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे झांसी और गोरखपुर मेट्रो बनवा देंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि अमेरिका ने सड़के बनवाई और सड़कों ने अमेरिका को बना दिया। हम पर भेदभाव करने का झूठा आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा हमारा गठबंधन महामिलावट वाला नहीं है। यह विचारों और दिलों को मिलाने वाला गठबंधन है। हम समाजवादी हैं हमारी कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं है।

यादव ने कहा किसान बर्बाद हो गया। बुंदेलखण्ड का नौजवान बेरोजगारी से तंग है। पहले एक गड्ढे का शौचालय बनता था अब दो गड्ढे का बना रहे है लेकिन उसमें पानी नहीं है। भाजपा ने किसान की खाद की बोरी से 5 किलो खाद चुरा लिया। हमने डैम और तालाब बनाने शुरू किये, भाजपा ने उसे भी रोक दिया। भाजपाई कहते है हमें नया भारत बनाना है, हमारा कहना है कि नया प्रधानमंत्री आयेगा तभी नया भारत बनेगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख