ताज़ा खबरें
विज को बीजेपी ने भेजा कारण बताओ नोटिस: मांगा तीन दिन में जवाब
जितनी जल्दी संभव हो,केंद्र सरकार कराएं जाति जनगणना: सोनिया गांधी
ऐतिहासिक गिरावट: रुपया 45 पैसे टूटकर 87.95 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मथुरा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कल महेंद्र नाथ पांडेय पहली बार आगरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रोड शो भी किया। इसके बाद वह मथुरा के दीनदयाल धाम पहुंचे। जहां, पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह टोल टैक्स भरकर आए हैं तो वह नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि 'मैं सांसद हूं और में टोल फ्री हूं।' दरअसल, कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने काफिले के साथ आगरा पहुंचे थे। बताया गया है कि जब वह फिरोजाबाद स्थित टोल प्लाजा से निकले तो उन्होंने टोल नहीं दिया।

इस दौरान उनके काफिले में कई अन्य गाड़िया शामिल थीं। इसके बाद उन्होंने आगरा में रोड शो भी किया। वहीं, जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या आप टैक्स भर के आए हैं तो वह नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि 'मैं सांसद हूं और में टोल फ्री हूं।' इसके बाद पत्रकारों ने उनके काफिले में चल रहीं अन्य गाड़ियों के टोल टैक्स के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महेंद्र नाथ पांडेय राज्य भर के जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी साल भाजपा ने सांसद महेंद्र नाथ पांडेय को उत्तर प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। महेंद्र नाथ पांडेय मोदी मंत्रिमंडल में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। वे चंदौली से सांसद हैं। पांडेय ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जगह ली है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख