ताज़ा खबरें
जितनी जल्दी संभव हो,केंद्र सरकार कराएं जाति जनगणना: सोनिया गांधी
ऐतिहासिक गिरावट: रुपया 45 पैसे टूटकर 87.95 प्रति डॉलर पर पहुंचा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की चंबल घाटी से दो लड़कियों का शव बरामद किया गया है। दो दिन से कानपुर देहात से तीन लड़कियां लापता थीं। उन्हीं तीन लड़कियों में से दो के शव बरामद हुए हैं। तीसरी लड़की अब भी लापता है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। ये तीनों लड़कियां 11वीं क्लास में पढ़ती थीं। पुलिस को शक है कि इन लड़कियों का यौन उत्पीड़न हुआ है। शवों के पोस्टमार्टम से पता चला है कि इनकी हत्या किसी धारदार हथियार से कई गई है। जहां से दोनों शव बरामद हुए हैं, वहां से क़रीब 130 किलोमीटर दूर की ये लड़कियां रहने वाली हैं। इनके घर वालों का कहना है कि तीनों लड़कियां सोमवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं. उसके बाद से ये लापता थीं. लापता होने के एक दिन बाद यानी मंगलवार को इनमें से दो का शव मिला.

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख