ताज़ा खबरें
जितनी जल्दी संभव हो,केंद्र सरकार कराएं जाति जनगणना: सोनिया गांधी
ऐतिहासिक गिरावट: रुपया 45 पैसे टूटकर 87.95 प्रति डॉलर पर पहुंचा
मिल्कीपुर उपचुनाव, चुनाव नहीं लूट थी, जनता ने इसे देखा है: अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 अक्टूबर को आगरा में होगा। इस अधिवेशन में एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव होगा। इससे पहले एक जनवरी को सपा ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में पार्टी का आपात राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया था, इसमें अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष चुना गया था। उस समय मुलायम सिंह यादव को पार्टी का रहनुमा घोषित किया गया था। विधानसभा चुनाव से पहले सपा में हुई इस उठापटक से मुलायम खुश नहीं थे। नतीज़तन मुलायम ने खुद को चुनाव प्रचार से दूर रखा। जिसका चुनाव परिणाम पर विपरीत असर हुआ। सूत्रों के मुताबिक सपा के महासचिव रामगोपाल और उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने इसके लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है कि अधिवेशन में औपचारिक तौर पर अखिलेश यादव को ही फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया जाए।सूत्रों के मुताबिक इस अधिवेशन में केवल मुलायम सिंह यादव को ही आमंत्रित किया जाएगा। लेकिन फिलहाल मुलायम सिंह के अधिवेशन में शरीक होने की कोई संभावना नज़र नहीं आ रही है। जबकि पार्टी विधायक शिवपाल सिंह यादव के मौजूद रहने की उम्मीद कम है।

इससे पहले 23 सितंबर को रमाबाई पार्क में राज्य अधिवेशन बुलाया है। इसमें 2019 के लोकसभा चुनाव के साथ हाल ही में होने वाले उपचुनाव की तैयारी को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। इसके साथ ही भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कैसे आंदोलन चलाया जाए, इस पर भी चर्चा किया जाएगा। हालांकि इसके लिए एलडीए ने अनुमति नहीं दी है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख