ताज़ा खबरें
संविधान को कमजोर करने के प्रयास कर रही बीजेपी सरकार: प्रियंका गांधी
यह दिल्ली की जनता का जनादेश है, हम इसका सम्मान करते हैं: आतिशी

बलिया: बलिया में गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसे टल गया। मऊ होते हुए वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस गलत रूट पर दौड़ने लगी। अचानक ही रेल कर्मचारियों को इसका एहसास हो गया। ट्रेन को वापस बुलाया गया और फिर सही दिशा में रवाना किया गया। जानकारी होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। जांच के बाद प्रथम दृष्टया लापरवाही में अधिकारियों ने फेफना स्टेशन मास्टर को सस्पेंड कर दिया है। बलिया से मऊ होते हुए बनारस जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह पांच बजे बलिया से रवाना हुई। दस किलोमीटर बाद अगले स्टॉपेज फेफना जंक्शन से ट्रेन को मऊ रूट पर जाना था। बताया जाता है कि सुबह करीब छह बजे ट्रेन फेफना पहुंची। वहां से गाड़ी मऊ की बजाय गाजीपुर वाले रूट पर बढ़ने लगी। ट्रेन फेफना से आगे बढ़ते हुए सिग्नल को पार कर चुकी थी। तभी कर्मचारियों को अपनी गलती पकड़ में आ गयी। आनन फानन में ट्रेन को वापस फेफना लाया गया और फिर मऊ रूट पर रवाना किया गया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। बनारस से अधिकारियों की टीम फेफना पहुंच गई।

डीआरएम के पीआरओ अशोक कुमार के अनुसार लापरवाही सामने आने के बाद फेफना के स्टेशन मास्टर डीके पांडे को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया कि मऊ रूट पर जाने के लिए इंटरसिटी को फेफना में ही प्लेटफार्म दो या तीन पर लेना होता है, जबकि स्टेशन मास्टर की लापरवाही से ट्रेन प्लेटफार्म एक पर आई, इसके बाद गाजीपुर रूट पर जाने लगी। संयोग रहा कि समय रहते सब ठीक हो गया और बड़ा हादसा टल गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख