ताज़ा खबरें
भारतीयों के साथ अमेरिकी व्यवहार पर संसद में हंगामा, लोकसभा स्थगित
अमेरिका ने भारतीयों को किया डिपोर्ट - हथकड़ी लगा संसद पहुंचा विपक्ष
जनगणना में विलंब से सामाजिक 'नीतियों-कार्यक्रमों' को नुकसान: कांग्रेस
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60.44 फीसदी मतदान, आठ को आएंगे नतीजे
गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

वाराणसी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सपा सरकार को जला हुआ ट्रांसफार्मर बताया तो राहुल गांधी समेत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर तंज भी कसा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यूपी सरकार जला हुआ ट्रांसफार्मर है। इसे बदलने के लिए भाजपा गठबंधन के पक्ष में मतदान करें। शुक्रवार को अजगरा विधानसभा क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि दो शहजादे प्रदेश की सियासत करने निकले हैं। इनमें एक से तो उसके पिता परेशान हैं तो दूसरे से उसकी मां। एक के कुनबे ने प्रदेश को लूटा है तो दूसरे ने देश को। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री पूछ रहे हैं कि अच्छे दिन कब आएंगे। हम उन्हें बता देना चाहते हैं कि जिस दिन सपा सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी उसी दिन प्रदेश में अच्छे दिन आ जाएंगे। विधानसभा का यह चुनाव प्रदेश का भाग्य बदलेगा। उन्होंने दावा किया कि 11 मार्च को 1 बजे प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राहुल-अखिलेश ढाई साल के शासन का हिसाब मांगते हैं। बता दूं कि हमने ढाई साल में पहला काम तो यह किया है कि देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया है। कांग्रेस के 10 सालों में तो लोग प्रधानमंत्री की आवाज सुनने के तरस गए।

आरोप लगाया कि यूपी में रोजाना हो रहीं हत्या और बलात्कार की घटनाओं ने इसे देश में अपराधग्रस्त प्रदेशों में नंबर एक बना दिया है। सभा में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय, भासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भासपा-भाजपा प्रत्याशी कैलाश सोनकर, डॉ. रागिनी सोनकर, शिवपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल राजभर, हंसराज विश्वकर्मा, सतीश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, ह्दयनारायण पांडे, श्रीनिकेतन मिश्रा, गजेंद्र सिंह, राजेश यादव, अशोक सिंह, सर्वेश मिश्रा, भरत जायसवाल, अभिषेक मिश्रा, अनिल सेठ, रामआसरे सिंह मौजूद रहे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख