ताज़ा खबरें
भारतीयों के साथ अमेरिकी व्यवहार पर संसद में हंगामा, लोकसभा स्थगित
अमेरिका ने भारतीयों को किया डिपोर्ट - हथकड़ी लगा संसद पहुंचा विपक्ष
जनगणना में विलंब से सामाजिक 'नीतियों-कार्यक्रमों' को नुकसान: कांग्रेस
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60.44 फीसदी मतदान, आठ को आएंगे नतीजे
गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

मऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मऊ में जनसभा को संबोधित किया। पहली बार मऊ में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मोदी ने कहा कि यूपी में भाजपा और सहयोगी दलों को पूर्ण बहुमत मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने भी वाला है ,इसके बावजूद हम अपने सहयोगी छोटे मोटे दलों को साथ लेकर चलेंगे। हम सबका साथ सबका विकास में भरोसा करते हैं। दुनिया में हिन्दुस्तान की जय-जयकार की वजह मैं नहीं जनता। इसकी वजह है देश के सवा सौ करोड़ देशवासी, जिन्होंने 30 साल बाद केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। इससे पहले भीड़ का उत्साह देखकर पीएम भावुक हो गए। भाषण की शुरूआत में ही पीएम मोदी ने दावे के साथ कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार ही आ रही है। जैसे जैसे चुनाव के चरण नजदीक आ रहे हैं, साफ हो रहा है कि भाजपा ही जीत रही है। पहले दौर के चुनाव में ही सपा-कांग्रेस गठबंधन की हवा निकल गई थी। प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें समझ आ गया था कि कांग्रेस का कुछ नहीं होने वाला है। इसलिए वे प्रचार में भी देर से उतरीं। सबका साथ और सबका विकास नारे के साथ आगे बढ़ने वाली भाजपा यूपी में भी विकास की राह पकड़ेगी। भाजपा लोकसभा का इतिहास यूपी में भी दोहराने वाली है। यूपी में 2014 के नतीजे आएंगे।

सपा कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यूपी की जनता नतीजों में दूध का दूध कर देगी और पानी का पानी। यूपी के साथ और खेल नहीं होना चाहिए। अगर पूरे देश में यूपी का बोलबाला करना है तो यूपी में भाजपा की सरकार लानी ही होगी। बुआ-भतीजे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा दोनों ही समझ ही नहीं पा रहे हैं आखिर क्या हो रहा है। सपा कांग्रेस का गठबंधन फेल हो गया है। सपा और कांग्रेस ने यूपी को पीछे छोड़ दिया है। आज अमेरिका में हिन्दुस्तान की जय जयकार हो रही है, इंग्लैंड में भी जय जय हो रही है। पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान की जय जयकार हो रही है। मैं नहीं जानता क्यों हो रही है ये जयकार। लेकिन इतना जानता हूं कि विकास के मामले में भारत नई ऊंचाईयां छू रहा है। यूपी का भी विकास होगा। लेकिन यहां एक स्थायी सरकार चाहिए। यहां बीजेपी की सरकार आते ही विकास होना भी शुरू हो जाएगा। मोदी ने कहा, एसपी की नाव डूब चुकी है। छोटी पार्टियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी कोई तिकड़म नहीं करने वाली है। यूपी में बीजेपी पूर्ण बहुमत से आ रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम ​ शहर के आफिसर्स कालोनी के पास मुहम्मदपुर-सहरोज में पीएम मोदी की इस रैली के लिए अभेद्य सुरक्षा की व्यवस्था की गई। एक-एक व्यक्ति को चेकिंग से होकर मैदान तक आना पड़ रहा है। मऊ के साथ ही बलिया औऱ आजमगढ़ के प्रत्याशियों को भी यहां बुलाया गया है। इसे देखते हुए सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया है। कई केन्द्रीय मंत्री कमान संभाले हुये हैं। बता दें कि पीएम मोदी छठें चरण के चुनाव प्रचार का मऊ से शुभारंभ कर रहे हैं। मऊ में मोदी की यह पहली सभा है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी उनकी सभा होनी थी लेकिन एक हादसे के बाद अंतिम समय में मोदी नहीं आ सके थे। आज की सभा के लिए केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री राधेमोहन सिंह के साथ कई मंत्री पहुंच चुके हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख