ताज़ा खबरें
मुर्शिदाबाद हिंसा:पुलिस की मदद के लिए बीएसएफ की 5 कंपनियां तैनात
बंगाल: मुर्शिदाबाद हिंसा में तीन की मौत, 110 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
'यह सेना वेना सब नकली है, यह सब बीजेपी वाले हैं': अखिलेश यादव
नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों पर कब्जा लेने के लिए ईडी ने भेजे नोटिस

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली के दौरान कहा कि 8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लीए गए निर्णय नोटबंदी से गरीब लोगों पर जबरदस्त चोट पड़ी है। अब तक नोटबंदी की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। उन लोगों को लोकसभा में याद करना चाहिए था। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने जो सवाल पीएम से पूछे उसका उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। जहां गुरुवार को राहुल गांधी ने पीएम मोदी के रवैये पर तंज कसते हुए गालिब का शेर पढ़ा था। वहीं शुक्रवार को उन्होंने बशीर बद्र को याद करते हुए कहा कि 'लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं ख़ाते बस्तियां जलाने में..' राहुल गांधी के भाषण के कुछ मुख्य अंश- -कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में हमेशा साथ खड़ी रहती है। -उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ रुपए नहीं दिए। जो आपका हक है। -कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी से सिर्फ तीन मांग की थी। कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ और अनाज का सही दाम। -मोदी ने लोगों से मनरेगा छीना। हिंदूस्तान के मजदूरों को कहा कि वे गड्ढे खोदते हैं। -छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आदिवासियों के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। -हिंदुस्तान को दो भागों में बांट रखा है। एक तरफ हिंदुस्तान के सुपर रीच 1 प्रतिशत लोग 50 परिवार। दूसरी तरफ 99 फीसदी लोग, गरीब लोग हैं। -पिछले ढाई साल में नरेंद्र मोदी सरकार ने 1 फीसदी लोगों को फायदा पहुंचाया है। ये वही लोग हैं जो आपके साथ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जाते हैं।

-कालाधन हिंदुस्तान के 99 फीसदी लोगों के पास नहीं है। -मोदी जी कितने कालेधन वालों को आपने जेल में डलवाया। -उत्तराखंड में टूरिज्म को खत्म कराया। -नोटबंदी के बाद भाग गए टूरिस्ट। -नोटबंदी गरीबों और मजदूरों पर बमबारी की तरह। -सरकार के फैसले से किसानों को नुकसान। राहुल गांधी ने मंच पर पहुंचते ही पार्टी नेताओं, प्रदेश सरकार के मंत्रियों और जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तांबे का प्रतीक चिन्ह और ऐपण राहुल गांधी को भेंट करके उनका स्वागत किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि अल्मोड़ा से गांधी परिवार का गहरा नाता रहा है। राहुल राज्य के साथ दुःख और सुख में खड़े रहे। भाजपा को सिर्फ चुनावों में ही राज्य की याद आती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है, जबकि केंद्र सरकार ने राज्य के बजट में कटौती की है। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के संकट में सबसे पहले खड़े रहे मोदी सरकार को युवा नेता से डर है। पीएम ने जनता को धोखा दिया है। सभी कांग्रेसी मिलकर प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख