ताज़ा खबरें
बंगाल: मुर्शिदाबाद हिंसा में तीन की मौत, 110 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
'यह सेना वेना सब नकली है, यह सब बीजेपी वाले हैं': अखिलेश यादव
नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों पर कब्जा लेने के लिए ईडी ने भेजे नोटिस
जम्मू में मुठभेड़ में सेना के जेसीओ शहीद, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

बेंगलुरु: बेंगलुरु से एक बार फिर समाज को शर्मसार करनेवाली खबर है। एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दो लड़के रात में अकेली लड़की से छेड़छाड़ करते है। वीडियो में दिख रहा है कि अपने घर से सिर्फ कुछ ही दूरी पर जब लड़की रात में सड़क पर अकेली घर की तरफ बढ़ रही थी। तब दो लड़के स्कूटर से उसके पीछे से आते हैं और आगे आकर रुक जाते हैं। एक लड़के ने लड़की से छेड़खानी के बाद उसे सड़क पर पटक दिया और फिर दोनों लड़के स्कूटर में भाग निकले। इस बीच यह भी दिख रहा है कि लड़की उनके चंगुल से निकलने की कोशिश कर रही है। यह वारदात रात करीब 2.30 बजे की बताई जा रही है। पूरी वारदात एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसी घर के मालिक ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस और मीडिया को इसकी जानकारी दी। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कुछ दूरी पर कुछ और लोग खड़े थे लेकिन उनमें से कोई भी लड़की की मदद के लिए आगे नहीं आया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख