- Details
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दिल्ली पुलिस में झारखंड पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज करवाया है। चंपई सोरेन ने दोनों पर जासूसी के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के दोनों सब इंस्पेक्टर, चंपई सोरेन और असम के पूर्व सीएम को फॉलो कर रहे थे।
दो सब इंस्पेक्टर चंपई सोरेन के साथ ही फ़्लाइट से कोलकाता से दिल्ली पहुंचे और ताज होटल में उनके करीब ही कमरा लिया। दोनों चंपई सोरेन की फोटो खींच रहे थे। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि चंपई सोरेन के दिल्ली प्रवास में झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच ने उनको फ़ॉलों किया। उनकी गतिविधियों की मानिटरिंग की।
झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के दोनों सब इंस्पेक्टर हैं जिन्हें दिल्ली पुलिस लेकर गई। पहले ये अपने को पत्रकार बता रहे थे। लेकिन चंपई की शिकायत के बाद दोनों को दबोच लिया गया।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता चंपई सोरेन शुक्रवार यानि 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हो गए हैं।
- Details
रांची: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि चंपई सोरेन ने आज गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गौरतलब है कि चंपई सोरेन सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। पिछले मंगलवार के बाद से यह उनकी दूसरी दिल्ली यात्रा थी। अपनी पिछली दिल्ली यात्रा के दौरान उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही नया विकल्प भी तलाशने की बात कही थी। बाद में ये चर्चाएं भी हुईं कि वे नई पार्टी भी बना सकते हैं।
इससे पहले दिल्ली पहुंचने पर चंपई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से पार्टी नेतृत्व पर खुद को अपमानित करने का आरोप लगाया था। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि लगातार अपमानजनक व्यवहार से भावुक हो कर मैंने सियासत में नए विकल्प को अपनाने का फैसला किया है।
- Details
रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा एलान किया है। हजारीबाग में उन्होंने कहा कि हमारी दोबारा सरकार बनने पर प्रत्येक परिवार को सालाना एक लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सहायता राशि डीबीटी स्कीम के तहत सीधे खाते में पहुंचेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को मईया सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
14 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे एक-एक हजार
मुख्यमंत्री ने हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह की 13 लाख 81 हजार से ज्यादा महिलाओं के खाते में एक-एक हजार की रकम ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार कमजोर परिवारों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत 21 से 40 साल तक की 45 लाख महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपये की मदद पहुंचाई जा रही है। वहीं 50 साल के ऊपर 35 लाख से ज्यादा बुजुर्गों को पेंशन योजना से जोड़ा गया है।
- Details
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे बल्कि अब उन्होंने अपने जीवन का नया अध्याय शुरू कर दिया है। चंपाई ने कहा कि हम अपना संगठन (पार्टी) बनाएंगे। हमारी विचारधारा जो है वैसी विचारधारा वाला कोई नया साथी मिलेगा तो उसके साथ आगे बढ़ेंगे। ये दो चीज करना है। जनता की यही मांग है।
चंपाई सोरेन के इस एलान से सत्तारूढ़ जेएमएम की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल, चंपाई सोरेन, सोरेन परिवार के खासमखास रहे हैं। यही वजह रही कि जब हेमंत सोरेन जेल गए तो चंपाई सोरेन पर सीएम पद के लिए भरोसा जताया। हालांकि जेल से निकलते ही हेमंत सोरेन ने कमान अपने हाथ में ले ली। यही वजह रही कि चंपाई अब नई जमीन तलाश रहे हैं।
चंपाई ने कहा, ''दिल्ली में हम किसी बीजेपी नेता से नहीं मिले। अपने बच्चे और पोते से मिलने गए थे। आइने की तरह अपनी सोच और अपना विचार हमने जनता के सामने रख दिया है। आदिवासी, दलित और गरीबों के लिए हम पहले से संघर्ष करते आ रहे हैं। आगे भी करेंगे। उनका हक अधिकार उन लोगों को हम दिलवाएंगे।''
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- बीएसपी की बैठक में आकाश आनंद बने चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर
- एस जयशंकर से पहले सेना दे चुकी है राहुल गांधी के सवाल का जवाब
- विदेश में पाक के खिलाफ संदेश देने वाले प्रतिनिधिमंडल के नाम घोषित
- कांग्रेस ने एस जयशंकर पर लगाया आरोप, विदेश मंत्रालय ने दी सफाई
- सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए नहीं दिया था थरूर का नाम: जयराम
- जस्टिस बेला को विदाई नहीं देने पर सीजेआई ने एससीबीए की निंदा की
- राजनयिक पहल की सख्त जरूरत है, लेकिन दोहरा मापदंड क्यों: कांग्रेस
- वक्फ कानून के खिलाफ नई याचिका पर सुनवाई से सुप्रीमकोर्ट का इंकार
- कांग्रेस ने एपल को भारत में रोकने के ट्रंप के दावे पर सरकार को घेरा
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया पर बयान देने वाले मंत्री को लगाई फटकार
- मंत्री शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जांच के लिए एसआईटी गठित
- हैदराबाद को दहलाने की साजिश नाकाम, दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
- जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों के दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार
- हैदराबाद के चारमीनार के पास इमारत में लगी भीषण आग, 17 की मौत
- दिल्ली में आंधी-बारिश,मेट्रो स्टेशन की छत उड़ी, दीवार गिरने से 3 मौत
- पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार
- दिल्ली मेंं 'आप' को लगा झटका, 15 पार्षदों ने दिया पार्टी से इस्तीफा
- अग्निवीर योजना लागू करके नौजवानों का भविष्य खतरे में डाला:अखिलेश
- बिहार: ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के परिजनों को 50 लाख मुआवजा
- कश्मीर यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर का कार्यकाल दो के लिए साल बढ़ा
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य