- Details
रांची: चुनाव आयोग ने सोमवार को झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को राज्य का डीजीपी नियुक्त किया। अजय कुमार सिंह ने अनुराग गुप्ता की जगह ली।
बता दें कि अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। अजय कुमार सिंह 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें तीन आईपीएस अधिकारियों के एक पैनल से चुना गया था, जिनके नाम राज्य सरकार ने भेजे थे। बता दें कि झारखंड में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाला है।
अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हटाया गया
सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग ने अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव से कार्यकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद से हटाने का निर्देश दिया था। उनके खिलाफ शिकायतों के आधार पर यह कदम उठाया गया। उनके खिलाफ पिछले चुनाव में काफी शिकायतें मिली थीं। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं।
- Details
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। इस बीच इंडिया गठबंधन में सीटों की स्थिति को लेकर तनातनी की स्थिति पैदा हो गई। दरअसल, हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पार्टी झामुमो और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे के समझौते का एलान किया था।
इस पर रविवार को निराशा व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कहा कि उसे राज्य में 12 सीट से कम पर लड़ना स्वीकार नहीं होगा। पार्टी ने कहा कि अगर उसे अकेले चुनावी मैदान में उतरना पड़ा, तो उस स्थिति में भी वह इंडिया गठबंधन को नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों ने भाजपा का मुकाबला करने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया है। इसमें कांग्रेस, राजद और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) भी शामिल हैं। हालांकि, राज्य स्तर पर यह गठबंधन पार्टियों के बीच सहमति न बन पाने की वजह से कई बार मुश्किलों में घिरा है। ताजा मामला शनिवार का ही है, जब झामुमो और कांग्रेस ने घोषणा की कि दोनों दल राज्य की 81 विधानसभा सीट में से 70 पर चुनाव लड़ेंगे।
- Details
रांची (जनादेश ब्यूरो): झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 42 पर जेएमएम, 28 पर कांग्रेस, 6 पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और पांच सीट पर वामपंथी प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 70 सीटों पर जेएमएम और कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा बाकी बची हुई सीटों पर आरजेडी, सीपीएम माले और उनके अन्य सहयोगी चुनाव लड़ेंगे। सीएम सोरेन ने कहा कि इन सीटों पर कौन कहां से चुनाव लड़ेगा ये तय किया जाएगा। हालांकि जेएमएम-कांग्रेस कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका खुलासा अभी नहीं किया।
बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 43 सीटों पर और कांग्रेस ने 31 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिसमें से जेएमएम को 30 सीटों पर और कांग्रेस को 16 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं सात सीटों पर चुनाव लड़ी आरजेडी सिर्फ एक सीट ही जीत पाई थी। इस चुनाव में आरजेडी का प्रदर्शन सबसे खराब रहा था।
- Details
रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं झारखंड के पूर्व सीएम और पूर्व जेएमएम नेता (अब भाजपा में) चंपई सोरेन को सरायकेला से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला सुरक्षित सीट से मौका दिया गया है। भाजपा ने पूर्व जेएमएम नेता लोबिन हेम्ब्रम को बोरियो विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है।
इन नेताओं के परिवार के सदस्यों को भी टिकट
भाजपा की तरफ से जारी सूची के अनुसार, झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन की बड़ी बहू और भाजपा नेता सीता सोरेन को पार्टी ने जामताड़ा से उम्मीदवार बनाया है। इस कड़ी में अगला नाम पूर्व केंद्रीय मंंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा का है, जिन्हें पोटका सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व सीएम और ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को जमशेदपुर पूर्व से टिकट मिला है। वहीं पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला सुरक्षित सीट से मौका दिया गया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- बीएसपी की बैठक में आकाश आनंद बने चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर
- एस जयशंकर से पहले सेना दे चुकी है राहुल गांधी के सवाल का जवाब
- विदेश में पाक के खिलाफ संदेश देने वाले प्रतिनिधिमंडल के नाम घोषित
- कांग्रेस ने एस जयशंकर पर लगाया आरोप, विदेश मंत्रालय ने दी सफाई
- सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए नहीं दिया था थरूर का नाम: जयराम
- जस्टिस बेला को विदाई नहीं देने पर सीजेआई ने एससीबीए की निंदा की
- राजनयिक पहल की सख्त जरूरत है, लेकिन दोहरा मापदंड क्यों: कांग्रेस
- वक्फ कानून के खिलाफ नई याचिका पर सुनवाई से सुप्रीमकोर्ट का इंकार
- कांग्रेस ने एपल को भारत में रोकने के ट्रंप के दावे पर सरकार को घेरा
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया पर बयान देने वाले मंत्री को लगाई फटकार
- हैदराबाद को दहलाने की साजिश नाकाम, दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
- जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों के दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार
- हैदराबाद के चारमीनार के पास इमारत में लगी भीषण आग, 17 की मौत
- दिल्ली में आंधी-बारिश,मेट्रो स्टेशन की छत उड़ी, दीवार गिरने से 3 मौत
- पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार
- दिल्ली मेंं 'आप' को लगा झटका, 15 पार्षदों ने दिया पार्टी से इस्तीफा
- अग्निवीर योजना लागू करके नौजवानों का भविष्य खतरे में डाला:अखिलेश
- बिहार: ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के परिजनों को 50 लाख मुआवजा
- कश्मीर यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर का कार्यकाल दो के लिए साल बढ़ा
- कर्नल कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री की अर्जी पर सुनवाई टली
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य