ताज़ा खबरें
मंत्री शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जांच के लिए एसआईटी गठित

रांची: घाटशिला से निर्वाचित विधायक रामदास सोरेन हेमंत मंत्रिमंडल के नए सदस्य बने हैं। उन्होंने आज यानी शुक्रवार (30 अगस्त) को राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के दौरान कई दिग्गज रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, हफीजुल हसन, इरफान अंसारी, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव एल खियांग्ते, कैबिनेट सचिव वंदना दादेल, राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह में रामदास सोरेन के समर्थक एवं परिवार के सदस्य भी पहुंचे थे।

शपथ से पहले शिबू सोरेन से लिया आशीर्वाद 

मंत्री पद की शपथ लेने से पहले घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने शुक्रवार को सबसे पहले राजधानी रांची में दिशाेम गुरु शिबू सोरेन के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। मंत्री पद की शपथ लेने से पहले विधायक व उनकी पत्नी पूरे परिवार के सदस्यों के संग गुरूजी के आवास पहुंचे।

रांची: झारखंड में चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन की लड़ाई का पहला राउंड हेमंत सोरेन के पक्ष में नज़र आ रहा है। इसकी तस्वीरें 28 अगस्त को रांची से लेकर सरायरकेला तक नजर आईं, जब बीजेपी में जाने के एलान के बाद चंपाई दिल्ली से रांची पहुंचे तो पार्टी का कोई भी बड़ा नेता उनके साथ नहीं दिखा और वहीं दूसरी तरफ उनके क्षेत्र सरायकेला में हेमंत सोरेन पहुंचे, तो कार्यक्रम में चंपई के क्षेत्र के सभी विधायक-मंत्री मुख्यमंत्री के साथ नजर आए।

चंपाई के क्षेत्र से आने वाले सभी विधायक-मंत्री हेमंत के साथ

जब चंपई सोरेन रांची पहुंचे तो तकरीबन उसी समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चंपाई सोरेन के ही विधानसभा क्षेत्र सरायकेला में थे। कार्यक्रम तो सरकारी था, लेकिन इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देख गया। मौका था झारखंड मंईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में पैसा भेजने का। इस कार्यक्रम में सरकारी अमला तो था, लेकिन साथ में थे उस क्षेत्र से आने वाले सभी विधायक और मंत्री। यानि चंपाई सोरेन के क्षेत्र से आने वाले सभी मंत्री और विधायक पूरी तरह हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं।

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बुधवार को नई दिल्ली से सीधे राजधानी रांची लौट आए हैं। इसके साथ ही संशय का दौर समाप्त हो गया है, जिसके तहत लोग अटकलें लगा रहे थे कि उनकी आगे की रणनीति क्या होगी। उन्होंने आते ही पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शुक्रवार, 30 अगस्त को वो विधिवत भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

रांची में अपने आवास पर पहुंचने के बाद उन्होंने पहला काम यही किया और इस्तीफा भेज दिया। जानकारी के अनुसार, उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता और राज्य कैबिनेट से एक साथ इस्तीफा भेज दिया है। ज्ञात हो कि गुरुवार को राज्य कैबिनेट की बैठक है, जिसमें चंपई मौजूद नहीं रहेंगे।

दूसरी ओर, झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने मंगलवार को चंपई से पुनर्विचार का आग्रह कर सबको चौंका दिया था। माना जा रहा है कि उन्होंने यह बयान एक रणनीति के तहत दी है, जिससे जनता के बीच संदेश जाए कि उन्हें झामुमो में रोकने की आखिरी दम तक कोशिश की गई।

रांची: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि वह जेएमएम और झारखंड की कैबिनेट से आज (28 अगस्त) को इस्तीफा देंगे। 30 अगस्त को आधिकारिक रूप से बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। इस्तीफे से पहले उन्होंने रांची में मीडिया से बातचीत में कहा, ''जो भी निर्णय हमने लिया है वह झारखंड के हित में लिया है। आगे हम बताते जाएंगे। हम संघर्ष से निकले हुए व्यक्ति हैं। किसी परिस्थिति से घबराते नहीं हैं। आज हम इस्तीफा देंगे।'' 

हेमंत सोरेन के जेल जाने पर बने थे चंपाई बने थे सीएम

चंपाई सोरेन ने पिछले महीने झारखंड के तीन दिन के दौरे पर आए थे तो यह माना जा रहा था कि वह जेएमएम के कुछ विधायकों के साथ बीजेपी ज्वाइन करेंगे, लेकिन तब उन्होंने इससे इनकार करते हुए कहा था कि वह निजी काम से दिल्ली आए हैं। हालांकि कुछ दिनों के बाद उनकी अमित शाह के साथ बैठक की फोटो सोशल मीडिया पर आई और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने पुष्टि कर दी कि चंपाई बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं। चंपाई पांच महीने तक झारखंड के सीएम रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख