ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

​चेन्नई: तमिलनाडु में जनहित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने अगले दो हफ्तों के भीतर 717 तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (टीएएसएमएसी) शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। ये सभी दुकानें धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों के 500 मीटर के दायरे में संचालित हो रही थीं।

सीएम विजय का पहला फैसला

तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन (टीएएसएमएसी) के तहत फिलहाल राज्य में कुल 4,765 शराब की खुदरा दुकानें संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे ऐसे शराब दुकानों की पहचान करें, जो मंदिर, मस्जिद, चर्च, स्कूल, कॉलेज और बस स्टैंड्स के बेहद करीब स्थित हैं। सरकार द्वारा कराए गए सर्वे में सामने आया कि कुल 717 टीएएसएमएसी दुकानें निर्धारित 500 मीटर की सीमा के भीतर चल रही हैं।

चेन्नई: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में शपथ ली। विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर एम.वी. करुपैया ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही सोमवार 11 मई को सुबह 9:30 बजे शुरू हुई, जहां सभी सदस्य अपने जीत के प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हुए।

प्रोटेम स्पीकर एम.वी. करुपैया ने सबसे पहले नये मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने का सिलसिला शुरू हुआ। 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा में अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय की पार्टी 107 सीटों के साथ सबसे बड़े दल है।

लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े 118 से 11 सीट पीछे रह गई। हालांकि त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में कांग्रेस ने सबसे पहले अपने पांच विधायकों का सशर्त समर्थन दिया। लेकिन राज्यपाल ने टीवीके चीफ को बहुमत साबित करने का निर्देश दिया। बाद में वामपंथी दलों के चार विधायकों के समर्थन के बाद राज्यपाल ने मोखिक रूप से न्योता देने की हामी भरी थी।

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद थलापति विजय ने कई बड़े एलान किए, जिनमें 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स जैसे कई बड़े मुद्दे शामिल थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि तमिलनाडु पर 10 लाख करोड़ रुपये का लोन है। उनके इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके मुखिया एमके स्टालिन की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने विजय को शुभकामनाएं भी दी हैं।

आपको तमिलनाडु के बजट की जानकारी नहीं थी: स्टालिन

स्टालिन ने विजय की ओर से किए एलान का स्वागत करते हुए कहा, 'तुरंत यह कहना शुरू न करें कि सरकार के पास धन नहीं है। धन है। आवश्यकता है तो उसे जनता तक पहुंचाने की इच्छाशक्ति और शासन करने की क्षमता की।' उन्होंने आगे कहा कि पांच वर्षों में, कोविड और बाढ़ जैसी कई समस्याओं और केंद्र सरकार की भाजपा सरकार की उपेक्षा के बावजूद, हमने जनता के लिए अनगिनत कल्याणकारी योजनाएँ लागू की।

चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। अभिनेता और टीवीके प्रमुख थलपति विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में सुबह 10 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विजय के साथ टीवीके के 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। वहीं, प्रोटोकॉल के तहत निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को भी समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था।

बताया गया कि पहले विजय का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर आयोजित होना था, लेकिन बाद में समय बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, विजय के एस्ट्रोलॉजर ने उन्हें सुबह शपथ लेने की सलाह दी थी, जिसके बाद कार्यक्रम का समय बदला गया। शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। विजय के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख