ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: दिल्ली की बहुचर्चित शराब नीति मामले में शुक्रवार को अहम मोड़ आया। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपों से बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि पेश किए गए सूबत आरोप तय करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

यह मामला 2022-23 की दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़ा है, जिस पर पहले सीबीआई ने केस दर्ज किया था। बाद में प्रवर्तन निदेशालय ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में कार्रवाई की थी।

अदालत ने साफ कहा कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ केवल दावे या आरोप पर्याप्त नहीं होते। आरोपों के साथ ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य होना जरूरी है। कोर्ट ने माना कि जांच एजेंसी की ओर से पेश किए गए सबूत कमजोर और अपर्याप्त हैं। जज ने यह भी कहा कि जब किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति या सार्वजनिक पदधारी पर गंभीर आरोप लगाए जाते हैं, तो उन्हें साबित करने के लिए ठोस सामग्री होना अनिवार्य है। सिर्फ आरोपों के आधार पर आरोप तय नहीं किए जा सकते।

नई दिल्ली: दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर जेएनयू छात्रों और पुलिस के बीच भारी बवाल देखने को मिला है। अपनी मांगों को लेकर 'लॉन्ग मार्च' निकाल रहे जेएनयू छात्र संघ के नेताओं और छात्रों पर पुलिस ने जमकर डंडा चलाया है, जिसमें कई छात्र घायल हो गए हैं। वहीं पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया है और अज्ञात जगह ले गई है। छात्रों का आरोप है कि उनके शांतिपूर्ण मार्च पर पुलिस ने बर्बरता की है, जबकि पुलिस का कहना है कि बार-बार मना करने के बावजूद हंगामा किया जा रहा था।

जेएनयू में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है। छात्रों ने कहा है कि रात 9 बजे तक डिटेन किए गए छात्रों को रिलीज किया जाए वरना पुलिस स्टेशन का घेराव करेंगे। पुलिस ने छात्रों से की अपील की है आप सभी कॉलेज के अंदर जाएं। हालांकि, छात्र अभी भी यूनिवर्सिटी गेट पर ही धरना दे रहे हैं। जेएनयूएसयू के छात्रों को पुलिस द्वारा उठाए जाने के बाद छात्रसंघ ने अपने इंस्टाग्राम पर थाने के घेराव की अपील की। छात्र नेता ने वीडियो में अपील करते हुए कहा कि वसंत कुंज पुलिस स्टेशन के घेराव के लिए रात 9 बजे शामिल हों।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पिछले हफ्ते एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह 8वीं गिरफ्तारी है। दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष उदय भानु चिब को भी सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। गिरफ्तार की बाद पुलिस ने उदय भानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया है।

इससे पहले सोमवार को तीन और आरोपियों जितेंद्र यादव, राजा गुर्जर व अजय कुमार को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन वाले दिन युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ तिलक मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया था।

चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

कोर्ट ने उदय भानु चिब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब की सात दिन की कस्टडी मांगी थी।

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) परिसर में एक महीने के लिए किसी भी तरह की सार्वजनिक सभा, जुलूस और प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार ने छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और स्टाफ को सूचित करने के लिए आदेश जारी किया है। इस आदेश को मंगलवार से ही लागू कर दिया गया है।

डीयू ने पुलिस के आदेश का दिया हवाला

प्रो. मनोज कुमार के अनुसार यह आदेश इस जानकारी के आधार पर जारी किया गया है कि डीयू परिसर में बिना रोक-टोक के सार्वजनिक समारोहों, जुलूस या प्रदर्शन से ट्रैफिक में रुकावट, इंसानी जान को खतरा और जनशांति भंग हो सकती है। पहले भी आयोजक अक्सर ऐसे छात्र विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रित करने में असफल रहे हैं। जिससे विश्वविद्यालय परिसर में कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है।

प्रॉक्टर ने आदेश में सब डिविजन सिविल लाइंस के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के 26 दिसंबर 2025 वाले आदेश का हवाला दिया है। जिसमें गृह मंत्रालय की अधिसूचना का विवरण दिया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख