- Details
नई दिल्ली: भारत और म्यांमार की सेनाओं ने मणिपुर, नगालैंड और असम में सक्रिय विभिन्न उग्रवादी समूहों को निशाना बनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। इसमें दोनों ने अपने-अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में 16 मई से तीन हफ्ते तक साझा अभियान चलाया, जिसे ‘ऑपरेशन सनराइज’ नाम दिया गया। अभियान के दौरान कम से कम छह दर्जन उग्रवादियों को दबोच लिया गया और उनके कई ठिकाने तबाह कर दिए गए।
रक्षा सूत्रों ने रविवार को बताया कि ‘ऑपरेशन सनराइज 2’ का पहला चरण भारत-म्यांमार सीमा पर तीन महीने पहले चलाया गया था। इस दौरान पूर्वोत्तर स्थित उग्रवादी समूहों के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया गया था। म्यामांर भारत के रणनीतिक पड़ोसियों में से एक है। उग्रवाद प्रभावित मणिपुर तथा नगालैंड सहित पूर्वोत्तर राज्यों से इसकी 1,640 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है।
- Details
इंफाल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वायदा करने के बावजूद अकेले 2018 में एक करोड़ नौकरियां खत्म कर दीं। मणिपुर की राजधानी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में 2018 के दौरान हर दिन लगभग 30 हजार नौकरियां खत्म हुईं। गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक करोड़ नौकरियां खत्म कर दीं। यह उनकी अक्षमता का स्तर है। मोदी का दो करोड़ नौकरियों का वायदा बेतुका और हास्यास्पद है।’’
वर्ष 2016 में नोटबंदी करने के केंद्र के फैसले की आलोचना करते हुए गांधी ने कहा कि इससे लोगों की जिन्दगी बिखर गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ‘‘एक सुबह, वह (मोदी) सो कर उठे और नोटबंदी करने का फैसला कर लिया। क्या यह मजाक है ? लोगों की जिंदगी बिखर कर रह गई।’’ गांधी ने दावा किया कि मोदी ने जब भी मणिपुर का दौरा किया, उन्होंने ‘‘आपकी संस्कृति, आपके इतिहास का अपमान किया।’’ उन्होंने जनसभा में आए लोगों से कहा, ‘‘उनके पार्टी अध्यक्ष (अमित शाह) कहते हैं कि मणिपुर तथा पूर्वोत्तर के लोगों पर नागरिकता संशोधन विधेयक थोपा जाएगा।
- Details
इंफाल: भाजपा महासचिव राम माधव ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भारी बदलाव का गवाह बना है। पहले पाकिस्तानी आतंकी यहां आकर बम धमाके कर निर्दोषों को मारते थे, लेकिन अब भारत उनके घरों में घुसकर उनकी हत्या करता है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा राम माधव ने कहा कि मौजूदा सरकार के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत हुई है। मोदी के हाथों में देश सर्वाधिक सुरक्षित है। उन्होंने पूर्व से अलग हटकर भ्रष्टाचार रहित भारत की दिशा में बढ़ने का श्रेय भी मोदी को दिया।
उमा ने दिग्विजय को आड़े हाथों लिया
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने पुलवामा आतंकवादी हमले को ‘दुर्घटना’ बताने को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, दिग्विजय को लगता है कि यदि वह आतंकवादियों के पक्ष में बोलेंगे तो भारत के मुसलमान खुश होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मुसलमानों की देशभक्ति पर शंका है।
- Details
इंफाल: मणिपुर के तीन प्रमुख छात्र संगठनों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। राष्ट्रपति ने कहा था कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2016 से उन पीड़ितों को मदद मिलेगी जो उत्पीड़न के कारण भारत में आने को मजबूर हुए हैं।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स यूनियन (एएमएसयू), मणिपुर स्टूडेंट्स फेडरेशन (एमएसएफ) और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स एलायंस ऑफ मणिपुर (डीईएसएएम) ने शुक्रवार को कहा कि यदि विधेयक पारित हुआ तो वे अपने आंदोलन को तेज करेंगे। इस विवादास्पद विधेयक को आठ जनवरी को लोकसभा में पारित किया गया था। नागरिकता (संशोधन) विधेयक में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भागकर भारत में शरण लेने वाले गैर मुस्लिम समुदाय के लोगों को नागरिकता पाने के लिए 12 वर्ष भारत में रहने की अनिवार्यता की जगह छह साल में नागरिकता दिए जाने का प्रावधान है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






